फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Labour In Support of Farmers Protest

किसान आंदोलन के समर्थन में श्रमिक संगठनों का प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Labour In Support of Farmers Protest
रुद्रपुर के आंबेडकर पार्क में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते श्रमिक। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में श्रमिक संयुक्त मोर्चा से जुड़े विभिन्न श्रमिक संगठनों के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार, अंबानी, अडानी गठजोड़ का पुतला फूंका। शनिवार को आंबेडकर पार्क में हुई सभा में वक्ताओें ने कहा कि सरकार किसान और मजदूर विरोधी काले कानूनों को वापस लेने की जगह आंदोलन को बदनाम करने की साजिश रच रही है। चेतावनी दी कि यदि कानून वापस नहीं होता तो आठ दिसंबर को भारत बंद को सफल बनाया जाएगा। वहां पर मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी, मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान के सुरेंद्र, मजदूर सहयोग केंद्र के मुकुल, इंकलाबी मजदूर केंद्र के दिनेश, इंट्रार्क मजदूर संगठन के सौरभ, भगवती श्रमिक संगठन के दीपक सनवाल, एलजीबी वर्कर्स यूनियन के पूरन पांडे, यजाकी वर्कर्स यूनियन के रवींद्र पाल, लुकास टीवीएस मजदूर संघ के सुनील जोशी, एरा श्रमिक संगठन के बुद्धसेन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed