फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Labour demands to fill vacant seats.

नादेही चीनी मिल के श्रमिकों ने रिक्त पदों को भरने की उठाई मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Labour demands to fill vacant seats.
चीनी मिल के रिक्त पदों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया होने से गुस्साए कर्मचारियों ने मिल गेट पर प्रदर्शन किया। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला चीनी मिल कर्मचारी यूनियन, जिला सहकारी आसवानी श्रमिक संघ, चीनी मिल संघ, चीनी मिल मजदूर संघ और उद्योग कर्मचारी ट्रेड यूनियन के संयुक्त बैनर तले चीनी मिल के कर्मचारी मिल गेट पर पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर आउटसोर्सिंग प्रक्रिया का विरोध किया। श्रमिक नेता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि चीनी मिल के 133 स्थायी, 181 सामयिक रिक्त पदों पर फिटमेंट के तहत भर्ती और 55 मृतक आश्रितों का नियोजन नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मांगों के संबंध में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को भी अवगत कराया गया है। मंत्री ने श्रमिक हितों में कार्य करने का भरोसा दिया है। वहां ब्लॉक प्रमुख पति राजकुमार, मुकुंद शुक्ला, गुलाम मुस्तफा, गैंदराज, स्नेह प्रकाश, रम्मी, गुरमीत सिंह आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन

नादेही चीनी मिल के श्रमिकों नेे की रिक्त पदों को भरने की मांग
जसपुर। नादेही चीनी मिल के आदर्श श्रमिक संघ एवं अन्य श्रमिक संगठनों के सदस्यों ने बैठक कर मिल प्रबंधन से चीनी मिल में रिक्त पड़े पदों पर फिटमेंट की प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर नारेबाजी की। बृहस्पतिवार को मिल गेट पर आयोजित बैठक में श्रमिकों ने मृतक आश्रितों का मिल में नियोजन करने, फिटमेंट की प्रक्रिया शुरू करने और जो पद फिटमेंट के बाद भी रिक्त रहते हैं उन पदों को आउटसोर्सिंग से भरने की मांग की। बैठक में राजेंद्र सिंह, लियाकत अली, संजय शर्मा, विनोद कुमार, प्रभुनाथ, अनिल शर्मा, विपुल कुमार, विपिन कुमार आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed