फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Laborer injured in crocodile attack in Shakti Farm

Udham Singh Nagar News: शक्तिफार्म में मगरमच्छ के हमले से मजदूर घायल

Wed, 18 Jun 2025 05:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 18 Jun 2025 05:06 PM IST
विज्ञापन
Laborer injured in crocodile attack in Shakti Farm
शक्तिफार्म। बरसाती नाले के किनारे शौच करने गए जयनगर निवासी कनक साना (65) पर बुधवार को मगरमच्छ ने हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मजदूर की जांघ और हाथ में 63 टांके लगाए गए।
विज्ञापन

जयनगर निवासी कनक साना ( 65 ) गांव के एक खेत में धान की रोपाई के लिए मजदूरी करने गए। शौच लगने पर वह पास ही के बरसाती नाले किनारे चले गए। अचानक मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया। इससे उनकी जांघ और हाथ लहूलुहान हो गए। किसी तरह मगरमच्छ के चंगुल से छूटकर वह अन्य मजदूर साथियों तक पहुंचे।
विज्ञापन


सूचना पर गांव निवासी भाजपा नेता विश्वजीत सरकार और रमेश राय उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। उनकी जांघ में 45 और हाथ में 18 टांके आए हैं। वन दरोगा रामचंद्र निषाद ने घटना स्थल का मुआयना किया। भाजपा नेता रमेश राय ने घायल को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed