फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Laborer dies in tiger attack in Majhola khatima

Tiger Attack: बाघ ने मजदूर को मार डाला, शव को घसीटकर कुछ दूर ले गया; साथियों के शोर मचाने पर भागा

Wed, 18 Jun 2025 11:34 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 18 Jun 2025 11:34 AM IST
सार

गंगापुर गांव में बुधवार सुबह धान की रोपाई लगाने के लिए खेत में गए मजदूर को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Laborer dies in tiger attack in Majhola khatima
बाघ के हमले के बाक एकत्र ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला क्षेत्र के जादोपुर ग्रामसभा के गंगापुर गांव में बुधवार सुबह धान की रोपाई लगाने के लिए खेत में गए मजदूर को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


बीसलपुर,पीलीभीत यूपी निवासी जितेंद्र सिंह (40) पुत्र विशराम सिंह सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने नौ साथियों के साथ सुनपहर निवासी जसवंत सिंह के खेत में रोपाई लगाने के लिए जा रहा है। सभी श्रमिक खेत में पहुंच गए थे लेकिन जितेंद्र कुछ दूर पीछे पंप पर पानी के रुक गया, तभी पीछे से घात लगाकर बैठे बाघ ने उस हमला कर दिया। अन्य मजदूरों के शोर मचाने पर बाघ जितेंद्र को घसीटता हुआ कुछ दूरी तक ले गया। मजदूरों को देखकर बाघ भाग गया, घायल को खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया है ।जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed