{"_id":"5d8130248ebc3e93d844795f","slug":"kunda-police-filed-final-report-in-murder-case-kashipur-news-hld35707866","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मुकदमें में कुंडा पुलिस ने लगाई फाइनल रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के मुकदमें में कुंडा पुलिस ने लगाई फाइनल रिपोर्ट
विज्ञापन
मृतक तेजपाल की फाइल फोटो।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। प्रथमा बैंक की शरीफ नगर (ठाकुरद्वारा) शाखा के मुख्य कैशियर तेजपाल सिंह की मौत के मामले में दर्ज कराए गए हत्या के मुकदमे में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। पुलिस ने मृतक के तमंचे से आत्महत्या करने की बात कही है। मृतक के पिता ने सीएम समेत पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर मुकदमे की विवेचना पर सवाल खड़े करते हुए इस प्रकरण में पुन: विवेचना कराने की मांग की है।
बता दें कि ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) के ग्राम कनकपुर निवासी वीर सिंह ने सीएम समेत पुलिस अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा कि उनका पुत्र तेजपाल प्रथमा बैंक की शरीफ नगर शाखा में हेड कैशियर के पद पर कार्यरत था। 13 मई 2019 को तेजपाल बैंक से छुट्टी लेकर मुरादाबाद रोड स्थित होटल पैराडाइज के कमरा नंबर 101 में आकर रुका था।
उसी दिन देर शाम तेजपाल के कमरे में फायर की आवाज सुनाई दी। होटल कर्मचारी ने कमरे में जाकर देखा तो तेजपाल का शव बेड पर पड़ा था और उसके सीने में गोली लगी थी। वीर सिंह का आरोप है कि उसके पुत्र की गोली मारकर हत्या की गई है। इस मामले में उन्होंने तीन संदिग्धों के नाम भी पुलिस को बताए लेकिन पुलिस ने संदिग्धों से कोई पूछताछ नहीं की। कहा कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने तेजपाल की हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बीती 16 जुलाई को तेजपाल की हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। 14 अगस्त को पुलिस ने मामले में क्लोजर रिपोर्ट लगा दी। एफआर में कहा गया है कि तेजपाल ने खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की है। मृतक के पिता ने कहा कि वारदात के बाद कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। यदि तेजपाल ने आत्महत्या की है तो होटल कर्मियों ने घंटो तक इस बात को क्यों छिपाए रखा। होटल में उसके गांव के ही एक अन्य व्यक्ति की उपस्थिति संदेहास्पद है।
कोर्ट के आदेश पर तेजपाल की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में उनके द्वारा हर पहलु की गहन जांच पड़ताल की गई। जांच में तेजपाल के तमंचे से आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। - राजेश यादव, एसओ, कुंडा थाना।