फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Young man shot in Haldwani

Uttarakhand: आग सेंक रहे युवक को गोली मारी, ठेले पर सूप पी रहा था राजू , गन्ने के खेत में किया हमला

Fri, 12 Jan 2024 10:19 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 12 Jan 2024 10:19 AM IST
सार

हल्द्वानी में एक युवक को गोली लगने की घटना सामने आयी है। गोली लगने के बाद युवक को पास ही में मेडिकल स्टोर पर ले जाया गया। जहां उसकी मरहम पट्टी की गई। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Young man shot in Haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के जीतपुर नेगी में चाउमीन के ठेले पर दोस्तों के साथ सूप पी रहे ई-रिक्शा चालक को गोली मार दी गई। घायल को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने ऑपरेशन कर उसकी पीठ से गोली निकाली है। गोली पिस्टल की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


जीतपुर नेगी रामपुर रोड निवासी राजू बढ़ई (25 वर्ष) पुत्र चितरंजन बढ़ई दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस के अनुसार 15 दिन पहले राजू घर आया और ई-रिक्शा चलाने लगा। बुधवार की रात वह अपने चार दोस्तों के साथ गांव में चाउमीन के ठेले पर बैठकर सूप पी रहा था। इसी बीच दूर से एक पट की आवाज आई और पीठ में चुभन हुई। थोड़ी देर में खून निकलता दिखा। उसे अस्पताल लाया गया। यहां पता चला कि उसे गोली लगी है। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाली। युवक की हालत खतरे से बाहर है। सूचना के बाद कोतवाल उमेश मलिक और टीपी नगर चौकी इंचार्ज सुशील जोशी ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी का कहना है कि गोली दूर से चली है जिस साइड से गोली आई है, वहां गन्ने का खेत है। दूसरी ओर जंगल है। गोली किसी ने हर्ष फायरिंग या जानवर भगाने के लिए चलाई या किसी रंजिश में, इसका पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Viral IAS Deepak Rawat: कुमाऊं कमिश्नर ने मास्टर प्लान को लेकर की बैठक, जानें अधिकारियों से क्या बोल गए दीपक

पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले :घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गोली रंजिश में मारी गई या गलती से लगी। इसका पता आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed