फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kshetra Panchayat member removed from post for hiding information of four children

चार बच्चों की सूचना छुपाने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य को पद से हटाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kshetra Panchayat member removed from post for hiding information of four children
रुद्रपुर। वर्ष 2019 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य भमरौला की बीडीसी सदस्य को चार बच्चों की सूचना छुपाने पर हटा दिया गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य को अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दोबारा भागीदारी करने का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में रुद्रपुर के ग्राम भमरौला के लोगों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही आभा सिंह पर निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत किए गए शपथ पत्र पर जांच कराने की मांग की थी। पंचस्थानी चुनावालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने रुद्रपुर तहसीलदार व खंड विकास अधिकारी को संयुक्त रूप से जांच सौंपी। तहसीलदार की जांच रिपोर्ट में सामने आया कि आभा सिंह की चार संतानें हैं।
विज्ञापन

साथ ही ग्राम पंचायत भमरौला के परिवार रजिस्टर की नकल पर भी चार संतानें पाई गईं। जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र में दो से अधिक जीवित संतान हैं के उत्तर पर नहीं का उल्लेख किया गया। आभा सिंह ने उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम 2016 का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्युत्तर में भी आभा सिंह की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। सीडीओ आशीष भटगाईं की ओर से जारी पत्र में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन में पंचायतीराज अधिनियम का दोषी पाए जाने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य आभा सिंह को पद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed