फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Koshiyari bounded by farmers' questions

किसानों के सवालों में घिरे कोश्यारी 

Mon, 02 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Mon, 02 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Koshiyari bounded by farmers' questions
काोश्‍यारी - फोटो : Amar Ujala

कृषि विज्ञान केन्द्र काशीपुर के तत्वावधान में रविवार को राजीव गांधी कम्यूनिटी हाल में आयोजित गोष्ठी में प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना का गुणगान करने आए सांसद भगत सिंह कोश्यारी किसानों के सवालों में घिर गए। किसानों ने पुरानी योजनाओं की पोल खोलते हुए कहा कि आप पुरानी फसलों का उचित दाम ही दिलवा दें वह ही बहुत है। 

विज्ञापन


 कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से आयोजित गोष्ठी में किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों और सांसद भगत सिंह कोश्यारी से सवाल किए। सुरेश पपनेजा ने कहा कि बीमा योजना में चूहों से होने वाले नुकसान का खुलासा नहीं किया गया है। कर्नल प्रमोद शर्मा ने बताया कि बीमा कंपनी दावा भुगतान पर किसानों से सही बर्ताव नहीं करती। 
विज्ञापन


उन्होंने अपना अनुभव बताया कि जब उन्होंने बीमा कंपनी को अपनी फसल के नुकसान की सूचना पर सर्वे करने को कहा तो कंपनी कहती है कि वह सर्वे नहीं मानीटरिंग कराते हैं जो आपने नहीं कराई। ग्राम सिरौलीकलां के प्रतिष्ठित किसान मो. ताहिर ने सांसद कोश्यारी से कहा कि सरकार गन्ने का भुगतान नहीं करती, इससे किसान पिछड़ रहा है। आप लोग योजनाओं को लागू कराने की बजाय हमारी फसल का दाम दिलवा दें। एक अन्य किसान ने योजना में पॉलीहाउस को लेने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों को फसल बीमा देकर एक नई शुरूआत की है। इससे किसान मजबूत होंगे। प्रभारी अधिकारी डा. सी तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत किसान अपनी फसल का मामूली प्रीमियम देकर फसल की सुरक्षा हासिल कर सकता है। इससे पहले सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक राजेश शुक्ला ने गोष्ठी में आये किसानों का आभार जताया। यहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चतुर्वेदी, कमलेंद्र सेमवाल, हरीश चंद पंत, अशोक रघुवंशी, सुरेश पपनेजा, धर्मराज जायसवाल, सईदुलरहमान, हरपाल सिंह कक्कड़, मदन सिंह नेगी, कुन्दन लाल खुराना, कर्नल प्रमोद शर्मा, मो. ताहिर, ओम प्रकाश दूआ, विपिन जल्होत्रा, अक्षय अरोरा, रवि तनेजा आदि थे। 

कांग्रेसियों ने कोश्यारी का पुतला फूंका
सांसद भगत सिंह कोश्यारी पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने कोश्यारी का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजीव सिंह ने कहा कि कोश्यारी ने हमेशा ही किच्छा के साथ सौतेला व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि पूरे दो वर्ष तक कोश्यारी ने किच्छा विधानसभा वासियों की सुध नहीं ली है। 


कहा कि कोश्यारी ने पिछले दो सालों में ना कोई विकास का काम किया और ना ही नगर में आये। बाद में वहां पर कोश्यारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले किया गया। यहां पर पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला, बबलू चौधरी, अशोक मित्रा, केवल हुड़िया, गुड्डू तिवारी, अफजाल शेरी, बंटी पपनेजा, लाखन, रमेश आदि थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed