फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Komal Vaidya teaches self defense to girls in kashipur

नारी तू नारायणी: कलियुग के महिषासुरों से निपटने के लिए बालिकाओं को बना रहीं दुर्गा, हर साल लगाती हैं फ्री कैंप

Sat, 05 Oct 2024 11:43 AM IST
हीरा मेहरा आदर्श सिंह, अमर उजाला
आदर्श सिंह, अमर उजाला Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 05 Oct 2024 11:43 AM IST
सार

जसपुर निवासी कोमल वैद्य काशीपुर में सेल्फ डिफेंस की एकेडमी चलाती हैं। यहां वे ज्यादा से ज्यादा बालिकाओं और युवतियों को आत्मरक्षा के गुर सिखा रही हैं ताकि वे अपनी रक्षा स्वयं कर सकें। 

विज्ञापन
Komal Vaidya teaches self defense to girls in kashipur
बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस सिखातीं कोमल वैद्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुनो द्राैपदी! शस्त्र उठा लो अब गोविंद न आएंगे... इस पंक्ति को चरितार्थ करते हुए जसपुर निवासी कोमल कलियुग के महिषासुरों से निपटने के लिए बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाकर उन्हें दुर्गा बना रहीं हैं।

विज्ञापन

जसपुर निवासी कोमल वैद्य काशीपुर में सेल्फ डिफेंस की एकेडमी चलाती हैं। यहां वे ज्यादा से ज्यादा बालिकाओं और युवतियों को आत्मरक्षा के गुर सिखा रही हैं ताकि वे अपनी रक्षा स्वयं कर सकें। कोमल बताती हैं कि उनके साथ बचपन में कुछ लड़कों ने छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद से ही उन्होंने सेल्फ डिफेंस सीखने का मन बनाया। वह यहां नहीं रुकीं, उन्होंने खुद भी सीखा और महज 14 वर्ष की उम्र से ही अपने ट्रेनर के साथ दूसरी बालिकाओं को सिखाना भी शुरू कर दिया। कोमल बीते दस साल में 15000 से अधिक बालिकाओं और युवतियों को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखा चुकी हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: औषधीय गुणों की खान...कई रोगों की रामबाण दवा है सी बकथॉर्न बेरी; दारमा घाटी में भी होगी इसकी खेती

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हर वर्ष लगाती हैं फ्री कैंप
हर वर्ष जून में कोमल एक निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण कैंप लगाती हैं। इसमें बालिकाएं, युवतियां और महिलाएं भी हिस्सा लेती हैं। उन्होंने करीब 25 से अधिक स्कूलों में जाकर भी बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए हैं।

 

 

कराटे में ब्लैक बेल्ट हैं कोमल
कोमल ने बताया कि वह कराटे में ब्लैक बेल्ट हैं। नेशनल प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया है। कराटे एसोसिएशन की प्रतियोगिता में उन्होंने चार गोल्ड मेडल भी जीते थे। अब उनका ज्यादा फोकस लड़कियों को ट्रेनिंग देने पर है। कहा कि उनके पिता राजेंद्र सिंह और माता सुनीता उन पर गर्व करते हैं। कोमल के दो भाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed