फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Know the history of Kumaon-Garhwal from the saga

Almora News: गड़देवी, नंदा जागर और भीमा कठैत की गाथा से जानिए कुमाऊं-गढ़वाल का इतिहास, जीबी पंत संस्थान की पहल

Mon, 26 Feb 2024 02:54 PM IST
हीरा मेहरा संजय नयाल, संवाद
संजय नयाल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 26 Feb 2024 02:54 PM IST
सार

अब युवा पीढ़ी गड़देवी, नंदा जागर, भीमा कठैत सहित अन्य गाथाओं के माध्यम से कुमाऊं और गढ़वाल का इतिहास जान सकेगी। पंडित गोविंद बल्लभ पंत लोक कला संस्थान ने इन लोक गाथाओं को संकलित कर इनका प्रकाशन कर दिया है।

विज्ञापन
Know the history of Kumaon-Garhwal from the saga
कुमाऊं-गढ़वाल का इतिहास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुमाऊं और गढ़वाल की विलुप्त हो रही सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की पहल शुरू हो गई है। अब युवा पीढ़ी गड़देवी, नंदा जागर, भीमा कठैत सहित अन्य गाथाओं के माध्यम से कुमाऊं और गढ़वाल का इतिहास जान सकेगी। पंडित गोविंद बल्लभ पंत लोक कला संस्थान ने इन लोक गाथाओं को संकलित कर इनका प्रकाशन कर दिया है।

विज्ञापन

संस्थान ने अब तक धार्मिक और वीर गाथाओं से जुड़े गड़देवी की गाथा, नंदा जागर, भीमा कठैत की गाथा, कृष्णा रुकमणी और कल्याण बिष्ट की गाथा को प्रकाशित कर लोगों को उत्तराखंड के इतिहास से रूबरू कराया है। जल्द संस्थान तीन और वीर गाथाओं के अभिलेखों का प्रकाशन करेगा। संस्थान की पहल से युवाओं को कुमाऊं और गढ़वाल के इतिहास को जानने का मौका मिलेगा। अन्य प्रदेशों के लोग भी इन पुस्तकों के माध्यम से उत्तराखंड की अनूठी संस्कृति को करीब से समझ सकेंगे। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur: किशोरी की हत्या कर शव दफनाने की सूचना...परिजनों पर शक; अंतिम संस्कार से पहले पहुंची पुलिस, जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


वीर गाथाओं के मूल अभिलेखों का हो रहा है अनुवाद
जीबी पंत लोक कला संस्थान गढ़वाल की दो और कुमाऊं की एक वीर गाथा का प्रकाशन करेगा। संस्थान इन वीर गाथाओं के मूल अभिलेखों का अनुवाद करने में जुटा है, इसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है। 

जीबी पंत लोक कला संस्थान ने पांच अभिलेखों से लोक गाथाएं प्रकाशित की हैं। अभिलेखों का अनुवाद होने पर तीन वीर गाथाओं का प्रकाशन होगा।
-डॉ. चंद्र सिंह चौहान, प्रभारी अधिकारी, संस्कृति विभाग, अल्मोड़ा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed