{"_id":"6635537d4579a49e9b0131b6","slug":"knife-hit-young-man-in-stomach-intestines-came-out-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-110631-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: युवक के पेट में मारा चाकू, आंतें बाहर निकलीं...हालत नाजुक; पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: युवक के पेट में मारा चाकू, आंतें बाहर निकलीं...हालत नाजुक; पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sat, 04 May 2024 04:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 04:37 PM IST
सार
रुद्रपुर में अटरिया मेले में हुए विवाद में एक युवक को चाकू से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर में अटरिया मेले में हुए विवाद में एक युवक को चाकू से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात अटरिया मेेले में जगतपुरा निवासी नंदू कोली (35) घूमने आया था। मेले से लौटते समय उसकी पहचान के ही रंपुरा निवासी कुछ लड़कों ने उस पर टिप्पणी कर दी। जिसको लेकर उनके बीच तकरार हो गई। आरोपियों ने नंदू की पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि एक युवक ने चाकू से नंदू के पेट पर कई वार कर दिए। जिसमें नंदू की आंतें बाहर निकल आई और वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। लोगाें ने नंदू को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Rudrapur Crime: नशे का कारोबार करने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने चलाया अभियान, स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
इधर, घायल युवक की मां कमला देवी की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। कमला देवी के अनुसार मेले में सतपाल के लड़के, उसका दोस्त अन्ना और तीन अज्ञात लोगों ने उसके पुत्र पर चाकुओं व धारदार हथियार से हमला किया है। एसएचओ पंतनगर आरएस डांगी ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया गया है। वहीं एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि गुंडागर्दी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।