{"_id":"578b314c4f1c1b9432c4b4be","slug":"kkra-drain-drowning-death-of-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"खकरा नाले में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खकरा नाले में डूबने से किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : अमर उजाला
नगर से लगे इस्लाम नगर के बीच बहने वाले खकरा नाले में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। उसको बचाने के प्रयास में नाले में डूबे एक अन्य किशोर को मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बचा लिया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद नाले में डूबे किशोर का शव बरामद हो गया है। इस्लाम नगर के बीच से बहने वाले खकरा नाले में शनिवार को दोपहर करीब दो बजे मो. असद उर्फ फरमान (15) पुत्र इकराम व उबैस नहा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान मो.असद गहरे पानी में डूबने लगा। जिसे डूबता देख उबैश ने तत्काल अपनी टी शर्ट उतारकर उसकी ओर बढ़ाई। ताकि वह उसे बचा सके लेकिन वह खुद टी शर्ट के साथ खींच गया। इसी दौरान तैरना न जानते हुए भी वहां खड़े अशरफ ने साहस का परिचय देते हुए उबैस को तो बचा लिया। लेकिन असद गहरे पानी में लापता हो गया।
विज्ञापन
असद के डूबने पर वहां पर कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने उसकी ढूंढ़ खोज शुरू कर दी। भारी मशक्कत के बाद करीब साढ़े पांच बजे नाले से मो.असद का शव बरामद हुआ। जिसे सीएचसी लाया गया। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों के पोस्टमार्टम न कराने के आग्रह से पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन