फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   King Cobra is not careful in the rain with a viper !

बरसात में किंग कोबरा ही नहीं करैत से भी रहें सावधान!

Wed, 20 Jul 2016 01:10 AM IST
udhamsingh nagar
udhamsingh nagar Updated Wed, 20 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
 King Cobra is not careful in the rain with a viper !
King Cobra is not careful in the rain with a viper ! - फोटो : अमर उजाला
सांपों का नाम सुनते ही जेहन में खौफ और लिजलिजा सा अहसास होता हो, मगर बरसात के मौसम में जहरीले सांपों से सावधान रहें।  खतरनाक सांपों में किंग कोबरा तो है ही मगर करैत भी जहर के मामले में बहुत ज्यादा खतरनाक है। यही कारण है कि करैत के काटने से ही अधिकांश मौतें होती हैं। बरसात में बिलों में पानी घुसने के चलते सांप घरों, गोदामों में शरण ले लेते हैं। इसलिए इस मौसम में सर्पदंश की अधिकांश घटनाएं घटती हैं।
विज्ञापन


तराई में किंग कोबरा, करैत, धामन, अजगर और पानी वाले सांप पाए जाते हैं। पानी वाला सांप जहरीला नहीं होता है और अजगर जंगल में ही रहता है। सांप के नाम पर ज्यादातर लोग किंग कोबरा को ही जानते हैं। कोबरा की दो प्रजातियां किंग कोबरा और इंडियन कोबरा दोनों ही तराई में पाया जाता है। किंग कोबरा अधिकतर जंगल, खेतों में ही पाया जाता है। यदा कदा वह कारखानों, घरों तक पहुंचता है, जिसके चलते लोग उसका निशाना कम ही बनते हैं। लेकिन बारिश में बिलों में पानी भरने की वजह से करैत घरों, गोदामों में ज्यादा शरण लेता है। सबसे ज्यादा लोग करैत का ही निशाना बनते हैं। किंग कोबरा और करैत में न्यूरोटॉक्सिन टाइप प्वाइजन होता है।
विज्ञापन


वन्यजीव विशेषज्ञ दीप रजवार बताते हैं कि करैत सबसे ज्यादा जानलेवा होता है। यह रात्रिचर होता है, इसलिए यह ज्यादातर रात में ही काटता है। इसका काटना एक मच्छर की तरह होता है। इसलिए सोए हुए इंसान को इसके काटने का पता नहीं चलता है और कईं बार सोए हुए में ही उसकी मौत हो जाती है। इसके काटने के तीन से चार घंटे के भीतर इंसान की मौत हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके टम्टा के मुताबिक बरसात में ही सर्पदंश की ज्यादा घटनाएं होती हैं। जिसको देखते हुए एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में रखे गए हैं। सांप के काटे व्यक्ति को दो से लेकर 15 एंटी वेनम तक लगाए जाते हैं। यह इंसान में फैले जहर की मात्रा और उसकी स्थिति पर निर्भर करता है। सामान्य तौर पर दो ही एंटी वेनम लगाए जाते हैं। 

सांप काटने पर बरती जाने वाली सावधानियां
काटी हुई जगह से थोड़ा ऊपर कपड़ा या रस्सी का टुकड़ा बांधे, ताकि जहर शरीर के अन्य भागों में नहीं फैले। 
जिस जगह पर सांप ने काटा है, वहां स्टेनलेस स्टील के चाकू से चीरा लगा देना चाहिए।
यदि संभव हो तो चीरा लगाई जगह से रक्त का चूषण किया जाए। उस स्थान पर थोड़ी-थोड़ी देर में नमक की पट्टियां रखी जाए
रोगी को आराम मिले, इसकी व्यवस्था की जानी चाहिए। यह कोशिश करें कि उसे नींद न आए। अधिकांश लोग मनोवैज्ञानिक डर से मर जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed