फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kidnapping of young farmer from farmhouse

फार्म हाउस से युवा किसान का अपहरण

Sun, 06 Aug 2017 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज।
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज। Updated Sun, 06 Aug 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of young farmer from farmhouse
फार्म हाउस से युवा किसान का अपहरण - फोटो : अमर उजाला

सितारगंज। सिसौना गांव के एक किसान का उनके फार्म हाउस से अपहरण हो गया। जिससे परिवार व गांव में दहशत फैली है। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली आकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किसान की तलाश शुरू कर दी है।  मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बहेड़ी जिला बरेली निवासी अब्दुल मोहिद (31) पुत्र अब्दुल मजीद का यहां के बरुआबाग गांव में 300 बीघा जमीन पर फार्म हाउस है।

विज्ञापन


जिसकी देखरेख मोहिद व उनसे बड़ा भाई अब्दुल वाहिद करते हैं। इसके अलावा मोहिद ने सिसौना गांव में मकरानी प्रॉपर्टी डीलर के नाम से ऑफिस भी खोल रखा है। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे मोहिद अपने ऑफिस से फार्म हाउस पहुंचा और सो गया। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे उसके फार्म हाउस पर दो कारें पहुंची। मोहिद कमरे से उठकर बाहर गेट पर आया और कार सवार लोगों से करीब 15 मिनट तक बात की। उसके बाद वह घर में नहीं लौटा और कार सवार लोग उसे साथ ले गए।
विज्ञापन


  दोपहर दो बजे तक मोहिद के फार्म हाउस न लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल नंबरों पर कॉल की तो तीनों नंबर बंद मिले। जिससे परिजन भयभीत हो उठे। सारा दिन ढूंढखोज के बावजूद मोहिद का पता न चलने पर शनिवार सुबह परिजन ग्रामीणों के साथ कोतवाली आए और बड़े भाई वाहिद ने कोतवाल बीएस भाकुनी को गुमशुदगी की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने मोहिद की गुमशुदगी दर्ज कर ली और जांच पड़ताल में जुट गई। वाहिद ने बताया कि शुक्रवार की तड़के किराएदार ने घर के दरवाजे पर मोहिद को दो कारों में आए लोगों से बात करते देखा था और उसके बाद से मोहिद लापता है। मोहिद कैपरी, टी-शर्ट और चप्पल पहनकर घर से बाहर आया था। उसके कपड़े, पर्स और पिस्टल कमरे में ही रखी थी। कोतवाल ने बताया कि लापता मोहिद को तलाशने के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है और उसके लेनदेन व विवादों का पता लगाया जा रहा है। 

21 साल पहले बड़े भाई की हुई थी हत्या
सितारगंज। प्रॉपर्टी डीलर अब्दुल मोहिद के अपहरण के बाद परिजन अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं। परिजनों के मुताबिक वर्ष 1995-96 में अब्दुल मोहिद के बड़े भाई अब्दुल शहीद की हत्या कर दी गई थी। जिसका खुलासा आज तक नहीं हुआ। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। कोतवाल बीएस भाकुनी का कहना है कि प्रॉपर्टी डीलर और युवा किसान के लापता होने के पीछे रंजिश तो नहीं है। जिसका पता लगाया जा रहा है। ब्यूरो


बहेड़ी में रहता है मोहिद का परिवार
सितारगंज। अपहृत किसान एवं प्रॉपर्टी डीलर अब्दुल मोहिद का परिवार बरेली जनपद में बहेड़ी कस्बे में रहते हैं। बड़े भाई अब्दुल शहीद की हत्या हो चुकी है। उससे छोटा भाई वाहिद फार्म हाउस पर रहता है। तीसरा भाई अब्दुल रऊफ बहेड़ी में शीशगढ़ रोड पर नारायण नगला गांव के पास नैनीताल इंग्लिश स्कूल के नाम से स्कूल चलाता है। चौथे की बहेड़ी में ही मोबाइल की शॉप है। मोहिद भाइयों में सबसे छोटा है और करीब चार दशक पहले उसके पिता ने यहां फार्म हाउस खरीदा था। ग्रामीणों का कहना है कि मोहिद काफी मिलनसार है और सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed