फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   khel mahakumbh in usnagar

Udham Singh Nagar News: सानिया ने जीती फर्राटा

Wed, 22 Nov 2023 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 22 Nov 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
khel mahakumbh in usnagar
खटीमा में कबड्डी प्रतियोगिता में ​​भिड़ते खिलाड़ी। - स्रोत-​शिक्षा विभाग।
काशीपुर। शिक्षा विभाग की ओर से स्टेडियम में चार दिनी ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है। इसमें अंडर-17 बालक, बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सानिया, 200 मी. दौड़ में प्रिंसी, शोभित, 3,000 मी. दौड़ में मोनिका और सक्षम प्रताप सिंह प्रथम जीते। बालक वर्ग की कबड्डी में खड़कपुर प्रथम और कुंडेश्वरी द्वितीय रहा। इससे पहले भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। वहां नमिता पंत, ज्योति राणा, श्वेता डाबर, अनु किरण, ऋतु जोशी, सतीश विश्नोई, सौमित्र कुशवाहा, अनिल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन




बालक वर्ग अंडर-14 कबड्डी में बंडिया की टीम जीती
खटीमा। खंड स्तरीय खेल महाकुंभ के तीसरे दिन ग्राम मोहम्मदपुर भूड़िया स्थित शहीद वीरेंद्र सिंह राणा हाईस्कूल के खेल मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता हुई। अंडर 14 बालक वर्ग में बंडिया और बालिका वर्ग में खेतलसंडा खाम न्याय पंचायत, अंडर-17 के दोनों वर्गों में खेतलसंडा खाम न्याय पंचायत की टीम जीती। अंडर-19 बालक वर्ग में नौसर अकादमी और बालिका वर्ग में नौसर स्टार की टीम विजेता रही। वहां ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत नामधारी, बीडीओ केएस सामंत, युवा कल्याण अधिकारी इमरान खान, खेल समन्वयक नीरज सक्सेना, किरन जोशी, साधु नामधारी, राजेश गंगवार, दिनेश पंचोली आदि थे।
विज्ञापन



100 मीटर में निष्कर्ष और भूमिका अव्वल

दिनेशपुर। किड्स पैराडाइज पब्लिक स्कूल दुर्गापुर में जारी चार दिनी ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को अंडर-17 बालक-बालिकाओं की स्पर्धाएं हुई। अंडर-17 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में निष्कर्ष, 200 मी. में सुमित, 400 मी. में चंदन, 800 मी. में मोहित, 1,500 मी., 3,000 मी. दौड़ में जगजीवन, गोला फेंक स्पर्धा में योगेश प्रथम रहे। कबड्डी में किड्स पैराडाइज की टीम जीती। बालिका वर्ग की 100 मीटर और 200 मी. दौड़ में भूमिका, 400 मी., 800 मी. में हनी, 1,500 और 3,000 मीटर दौड़ में शिवानी प्रथम रहीं। लंबीकूद में संजना, गोलाफेंक में सिमरन, चक्काफेंक प्रिंसी, ऊंचीकूद में खुशमनप्रीत कौर प्रथम रहीं। अशोक चौहान, अवतार सिंह, उमेश चंद्र, नंदिनी, संदीप कुमार आदि निर्णायक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed