फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Khatima's daughter Tila Sen hoisted the tricolor on Mount Everest with the ITBP women's team

Uttarakhand: एवरेस्ट पर आईटीबीपी की पर्वतारोही और खटीमा की बेटी का परचम, तिला सेन ने रचा इतिहास

Sat, 23 May 2026 01:23 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 23 May 2026 01:23 PM IST
सार

खटीमा की बेटी ने माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। आईटीबीपी की महिला पर्वतारोही टीम का हिस्सा रहीं तिला सेन ने 21 मई को एवरेस्ट शिखर पर तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया।

विज्ञापन
Khatima's daughter Tila Sen hoisted the tricolor on Mount Everest with the ITBP women's team
माउंट एवरेस्ट की चोटी तिरंगा फहराती खटीमा की बेटी तिला सेन।

विस्तार

माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह कर खटीमा की बेटी तिला सेन ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। 21 मई को एवरेस्ट शिखर पर तिरंगा फहराने वाली आईटीबीपी की महिला पर्वतारोही टीम में शामिल रही।

विज्ञापन


19 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली से शुरू हुए इस मिशन में 14 सदस्य शामिल थे जिनमें 11 महिला पर्वतारोही थीं। खटीमा के चारुबेटा निवासी तिला सेन ने इस मिशन सफलतापूर्वक भाग लिया। नेपाल के कठिन साउथ कोल रूट से चढ़ाई करते हुए टीम ने अद्भुत साहस, अनुशासन और हौसले का परिचय दिया। कठिन मौसम और चुनौतीपूर्ण रास्तों को पार करती हुई टीम 8,848 मीटर ऊंची एवरेस्ट चोटी पर सफलतापूर्वक पहुंची। 21 मई को टीम ने एवरेस्ट शिखर पर तिरंगा लहराकर नया इतिहास रच दिया।
विज्ञापन


एवरेस्ट सिखर पर तिरंगा फहराने वाली टीम की सदस्य तिला सेन ने पिता मदनलाल व मां विजय लक्ष्मी समेत परिवार, क्षेत्र और उत्तराखंड का नाम रोशन किया। उनके भाई आईटीबीपी जवान योगेंद्र कुमार ने बताया कि तिला सेन वर्ष 2021 में आईटीबीपी में कांस्टेबल के रूप में भर्ती हुई थी। वर्तमान में वह 36वीं वाहिनी लोहाघाट चंपावत में तैनात हैं। तिला दो भाई व पांच बहनों में चौथे नंबर की हैं। तिला ने 10वीं तक की पढ़ाई चारूबेटा से, जीजीआईसी खटीमा से 12वीं और खटीमा से ही पॉलीटेक्निक की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed