फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Khatima dominates the state level Sanskrit Academy competition

Udham Singh Nagar News: राज्य स्तरीय संस्कृत अकादमी प्रतियोगिता में खटीमा का दबदबा

Sat, 06 Dec 2025 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 06 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Khatima dominates the state level Sanskrit Academy competition
रुद्रपुर। राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में डाइनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी खटीमा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में विद्यालय ने श्लोकोच्चारण, समूहनृत्य, नाटक और समूहगान में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में श्लोकोच्चारण में प्रथम, समूह नृत्य में द्वितीय और समूहगान में तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

तीन और चार दिसंबर को संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वावधान में प्रतियोगिता आयोजित हुई। जूनियर नाटक वर्ग में पीयूष भट्ट को उत्कृष्ट अभिनेता और राशिका राना को उत्कृष्ट अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सीनियर नाटक वर्ग में दिव्या नेगी को उत्कृष्ट अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालय को राज्य स्तर पर सर्वाधिक प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त करने पर विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही जूनियर वर्ग में वैजयंती पुरस्कार और सीनियर वर्ग में उप वैजयंती पुरस्कार हासिल कर विद्यालय ने अपनी श्रेष्ठता को सिद्ध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed