फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Khatara buses of Roadways are roaming on the roads, buses were not changed even after running 10 lakh kilometers, read the full news...

Udham Singh Nagar News: क्रेटा कार और बाइक लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Khatara buses of Roadways are roaming on the roads, buses were not changed even after running 10 lakh kilometers, read the full news...
रुद्रपुर। शहर से क्रेटा कार और सिडकुल क्षेत्र से तमंचे के बल पर बाइक लूटने की दो अलग-अलग वारदातों में एक ही गिरोह के तीन आरोपी निकले। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की क्रेटा कार और बाइक मिली और दो तमंचे व दो कारतूस भी बरामद हुए। पकड़े गए तीनों आरोपी खुलासे में लगी पुलिस व एसओजी की टीम पर जानलेवा हमला भी कर चुकी है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने 29 मई 2024 की रात को तमंचे के बल पर क्रेटा कार व 30 मई को सिडकुल पंतनगर थाना क्षेत्र से इसी तरह बाइक लूट का खुलासा किया। बताया कि रुद्रपुर कोतवाली में युवराज सिंह व पंतनगर थाने में प्रत्युष कुमार विश्वकर्मा की तहरीर पर लूट के मुकदमे दर्ज किए थे।
विज्ञापन

सनसनीखेज लूट की वारदातों के खुलासे को लेकर पुलिस व एसओजी टीम को लगाया गया। बताया कि तीन जून 2024 को लालपुर थाना बिलासपुर जिला रामपुर यूपी निवासी जसकरन सिंह को टीम ने गिरफ्तार लिया। उसने मोहल्ला टांडा थाना फतेहगढ़ चुड़िया जिला गुरदासपुर पंजाब एवं हाल निवासी लालपुर ईसानगर थाना बिलासपुर के जशनप्रीत सिंह व फतेहगढ़ चुड़िया निवासी आकाशदीप उर्फ काशी के साथ मिलकर वाहनों की लूट को अंजाम देना कबूला। आठ जून 2024 को मुखबिर व सर्विलास के आधार पर प्रीत विहार बारादरी रोड पर हथियारों से लैस होकर वाहन लूट अंजाम देने आ रहे जशनप्रीत एवं आकाशदीप उर्फ काशी को भी धर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके कब्जे से दो तमंचे भी मिले। उनसे लूटी गई क्रेटा कार, बाइक, घटना में प्रयुक्त बाइक, इको स्पोर्ट्स कार आदि भी बरामद की। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया। वहां एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ सिटी निहारिका तोमर, कोतवाल धीरेंद्र कुमार आदि थे।
-
पुलिस ने की घेराबंदी तो जानलेवा हमला कर हुए फरार
रुद्रपुर। क्रेटा कार व अपाचे बाइक लूट को अंजाम देने वाले बदमाश पुलिस व एसओजी टीम पर जानलेवा हमला भी कर चुके हैं। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि 31 मई 2024 की रात को एसओजी व पुलिस की टीम ने ईको स्पोर्ट्स कार की काशीपुर फ्लाईओवर के पास घेराबंदी की। इस दौरान कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गए थे। एसओजी की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ 307/332/353 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। संवाद

-
फर्जी नंबर प्लेट तैयार कर लूटते थे वाहन
रुद्रपुर। क्रेटा कार व अपाचे बाइक लूट के मामले पकड़े गए आरोपी बेहद शातिर किस्म के हैं। एसएसपी ने बताया कि पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी फर्जी नंबर प्लेट तैयार कर वाहन लूट को अंजाम दिया। आरोपियों को यूपी के बिलासपुर क्षेत्र में लूटी गई क्रेटा कार व बाइक को छिपाकर रखा था। आरोपियों ने कार के लाॅक के साथ छेड़छाड़ कर उसे क्षति भी पहुंचाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed