{"_id":"6aee16ecd9cb178e38050a98","slug":"kashipur-ggic-to-undergo-transformation-at-a-cost-of-eight-crore-rupees-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-151155-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: काशीपुर जीजीआईसी का आठ करोड़ से होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: काशीपुर जीजीआईसी का आठ करोड़ से होगा कायाकल्प
Fri, 06 Nov 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के दिन जल्द बहुरने की उम्मीद है। लंबे समय से देखरेख के अभाव में बदहाल हो चुके विद्यालय भवन की मरम्मत और विस्तार के लिए आठ करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है। प्रस्ताव पर शासन की मोहर लगने का इंतजार है।
काशीपुर जीजीआईसी की स्थापना सात दशक पूर्व हुई थी। वर्तमान में यहां करीब 1800 छात्राएं अध्ययरनत हैं। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण अब विद्यालय का भवन जर्जर हो गया है। बरसात में कई कमरों और बरामदे में पानी टपकता है। कई जगह दीवारों पर दरारें भी आ गई हैं। जगह-जगह परिसर में जलभराव होने छात्राओं को परेशानी होती है। कक्ष कम और संख्या अधिक होने से छात्राओं को बैठने के लिए फर्नीचर नहीं मिल पाता है। उन्हें सर्दी, गर्मी और बरसात में दरी पर नीचे बैठना पड़ता है।
अब विद्यालय की बदहाली दूर करने की कवायद हो रही है। योजना के अनुसार स्कूल में 15 नए कक्ष बनाए जाएंगे। पुराने भवन की मरम्मत, रंगरोगन, चारदीवारी का निर्माण, प्रयोगशाला का विस्तार भी किया जाएगा। प्रधानाचार्य गीता जायसवाल ने बताया कि विद्यालय का कायाकल्प होने से छात्राएं बेहतर और सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई कर सकेंगी।
विज्ञापन
कोट -
जीजीआईसी में नए कक्ष, पुराने भवन की मरम्मत, चाहरदीवारी, प्रधानाचार्य कार्यालय, 350 छात्राओं का ऑडिटोरियम, बैडमिंटन कोर्ट, प्रयोगशाला का विस्तार आदि कार्य के लिए आठ करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - हिमांशु पोसवाल, जेई, कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड ऊधमसिंह नगर