{"_id":"57e2dfdc4f1c1b4f1da83f26","slug":"kashipur-bypass-are-a-large-organization-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर बाइपास पर बड़े प्रतिष्ठान कर रहे अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर बाइपास पर बड़े प्रतिष्ठान कर रहे अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Thu, 22 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर बाइपास रोड पर बड़े प्रतिष्ठानों के लगे होर्डिंग्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो पूरे रुद्रपुर शहर में अतिक्रमण चरम पर है, लेकिन अब कुछ बड़े प्रतिष्ठानों ने अतिक्रमण का नया तरीका अपनाना शुरू कर दिया है। अपने प्रतिष्ठानों के आगे ग्रीन बेल्ट तक बड़े-बड़े लोहे के पिलरों के सहारे अपने होर्डिंग्स लगाकर शहर की सूरत बिगाड़ने के साथ-साथ अतिक्रमण किया जाने लगा है।
सबसे ज्यादा बुरा हाल काशीपुर बाईपास रोड का है। यहां पर इलेक्ट्रानिक्स के सामानों के तीन बड़े-बड़े शोरूम हैं जहां पर तीनों शोरूमों के मालिकों ने अपने-अपने प्रचार के बोर्डों को यूनीपोल का रूप दे डाला है। इसमें खास बात यह है कि ग्रीन बेल्ट की जगह पर यहां अतिक्रमण किया जाने लगा है, जिस पर नगर निगम के आला अधिकारियों की भी नजर नहीं पड़ती।
अगर धीरे-धीरे इसी तरह से प्रतिस्पर्धा की दौड़ में अतिक्रमण का यह तरीका अपनाया जाने लगा तो निश्चित तौर पर जल्द ही रुद्रपुर के मुख्य बाजार की तरह काशीपुर बाइपास का भी ऐसा ही हाल हो जाएगा। उधर इस मामले में जीवी ग्रुप के सैमसंग शोरूम के मालिक विमल सेठी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ग्रीन बेल्ट पर इतने बड़े बोर्ड लगाना वास्तव में गलत है।
विज्ञापन
खुद ही उन्होंने इस दिशा में अपने शोरूम के बोर्ड को हटाने की बात कही है। यह भी कहा कि सभी प्रतिष्ठानों को अपने बोर्ड तय सीमा में ही लगाने चाहिए। नगर निगम की मुख्य नगर अधिकारी दीप्ति आर वैश्य ने कहा कि बड़े शोरूम अगर नियम विरुद्ध अतिक्रमण कर रहे हैं तो इस दिशा में जल्द ही निगम की एक टीम से निरीक्षण करवाया जाएगा और अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।