{"_id":"682b8bac82af95894d0c3b97","slug":"kalash-yatra-taken-out-on-the-installation-of-hanuman-idol-rudrapur-news-c-235-1-ksp1006-127232-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हनुमान मूर्ति स्थापना पर निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हनुमान मूर्ति स्थापना पर निकाली कलश यात्रा
Tue, 20 May 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 20 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। हनुमान मूर्ति स्थापना के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पद कलश यात्रा निकाली। बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने कोसी नदी से कलश में जल भरकर नौ किलोमीटर की पद यात्रा की। यात्रा बुधबाजार, रामपुर चौराहा व होली चौराहा से होकर मासवासी जिला रामपुर स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। यहां पंडित हिमांशु शर्मा ने पूजा-पाठ कर मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की। इस अवसर पर भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। अनुष्ठान के बाद भंडारे में प्रसाद का वितरण किया गया। पद यात्रा में गीता, कमलेश, राजवती, शीतल, फूलवती, पूनम मौर्य, कमलेश, सरोज, माहेश्वरी, किरन आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन