फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kaile baje Muruli....Baina unchi unchi danyun ma....

Udham Singh Nagar News: कैले बजे मुरुली....बैंणा ऊंची ऊंची डान्यूं मा....

Fri, 12 Jan 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 12 Jan 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Kaile baje Muruli....Baina unchi unchi danyun ma....
खटीमा। भव्य सांस्कृतिक रंगयात्रा के साथ शुक्रवार को खटीमा में छह दिनी उत्तरायणी कौतिक मेले का आगाज हुआ। शोभायात्रा में श्रीगणेश रथ, शिव पार्वती रथ समेत विभिन्न स्कूलों की ओर से बनीं झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कौतिक मेला परिसर में लोकगायक अमित बाबू गोस्वामी ने- कैले बजे मुरुली....बैंणा ऊंची ऊंची डान्यूं मा.... गीत गाकर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे टीडीसी मैदान से न्यायकारी गोलज्यू देवता के पात्र की अगुवाई में एसडीएम रवींद्र बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर सांस्कृतिक रंगयात्रा को रवाना किया। डिग्री काॅलेज मार्ग से पीलीभीत मार्ग, मुख्य चौक, सितारगंज मार्ग होते हुए टीडीसी मैदान पर पहुंचकर रंगयात्रा संपन्न हुई। इस दौरान छोलिया नृत्य और लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। झोड़ा चांचरी भी आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसडीएम रवींद्र बिष्ट, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा के स्वागत के साथ कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच समिति के अध्यक्ष कैप्टन टीएस खाती, मेला प्रभारी केडी भट्ट, सचिव भुवन भट्ट, मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत आदि ने दीप प्रज्वलन कर कौतिक का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बीएस मेहता ने अपनी मधुर आवाज से कै कि छह तू चेली... गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया। थारू समाज संस्कृति के कलाकारों ने भी अपने गीतों से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।
वहां पर जगदीश पांडेय, मनोज कन्याल, सावित्री चंद, किशन सिंह किन्ना, नवीन कापड़ी, सुधीर वर्मा, नर सिंह कुंवर, संजीव वर्मा, राजेंद्र अधिकारी, केएस भट्ट, रमेश चंद्र जोशी, नरेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।
---------------------
मेले में झूले रहे आकर्षण का केंद्र
खटीमा। टीडीसी मैदान में शुक्रवार से शुरू हुए उत्तरायणी मेले में झूले आकर्षण का केंद्र रहे। खासकर बच्चों को झूलों में झूलना सबसे अधिक पसंद आया। इसके अलावा मेला परिसर में दुकानदारों ने विभिन्न स्टॉल लगाए।
---------------------
रंगयात्रा के दौरान शहर में जाम
खटीमा। शहर से सांस्कृतिक यात्रा के गुजरने के दौरान जगह-जगह जाम की स्थिति रही। कंजाबाग चौराहा, मुख्य चौराहा और मेलाघाट मार्ग पर भी वाहन जाम में फंसे।





क्रीम पोडरा और गुलाबी शरारा पर जमकर थिरके लोग
रुद्रपुर। गांधी मैदान में आयोजित सरस मेले में शुक्रवार शाम को दर्शक पर्वतीय गीतों पर जमकर थिरके। सुप्रसिद्ध लोकगायक इंदर आर्या के गुलाबी शरारा गीत पर दर्शक झूम उठे। वहीं राकेश खानवाल की क्रीम पौड़रा गीत पर स्वाति मेहरा की प्रस्तुति ने खूब रंग जमाया।
शुक्रवार शाम सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने किया। प्रगतिशील किसानों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इंदर आर्या के गीतों के दौरान दर्शक मंच के पास पहुंचकर झूमने लगे और फोटो खिंचाने लगे। वहीं स्वाति मेहरा की प्रस्तुति के दौरान पुलिस ने दर्शकों को मंच से दूरी बनाने को कहा।

दर्शकों ने जोश और उत्साह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लुत्फ उठाया।
इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, नगर आयुक्त रुद्रपुर नरेश दुर्गापाल, उपजिलाधिकारी सदर मनीष बिष्ट, तुषार सैनी, ग्राम्य विकास अधिकरण परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article