फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kailash river distressed farmers

कैलाश के कहर से किसान परेशान

Wed, 09 Aug 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Wed, 09 Aug 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Kailash river distressed farmers
Kailash River - फोटो : अमर उजाला

बरसात से कैलाश नदी में आई बाढ़ ने रसोईयापुर गांव में तबाही मचा रखी है। अब तक पांच किसानों की करीब साढ़े पांच एकड़ कृषि भूमि कटकर नदी में समा चुकी है। इसके अलावा नौ किसानों की लगभग 32 एकड़ धान की फसल में नदी की सिल्ट भर गई है, जिससे फसल खराब होने के कगार पर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी में कटकर समाई भूमि का मुआवजा देने की मांग की है। 

विज्ञापन


वर्षाकाल के दिनों में कैलाश नदी ने विकराल रूप धारण कर रखा है। चीकाघाट के पास रसोइयापुर गांव में नदी के कटाव करने से नदी गांव के समीप पहुंच गई है। मंगलवार को बीडीसी सूरज नारायण ने ग्रामीणों के साथ नदी का हाल जाना। बीडीसी नारायण ने बताया कि नदी ने गांव की ओर रुख कर लिया है। जिससे गांव को बाढ़ का खतरा बना हुआ है। नदी द्वारा जमकर भूमि कटाव किया जा रहा है। गांव के वकील अहमद के चार बीघा गन्ने की फसल पूरी तरह नदी में समा गई है। इसके अलावा इरशाद अहमद का एक एकड़ धान, अर्जुन सिंह के तीन बीघा धान, सतनाम सिंह का एक एकड़ धान, बबलू सिंह के ढाई एकड़ धान की फसल नदी लील गई।   
विज्ञापन


  बताया कि गांव के ही किसान जहीर अहमद के 15 एकड़ धान, सतनाम सिंह के चार एकड़, हरबंश सिंह के तीन एकड, प्रकाश सिंह के तीन एकड़, बलजिंदर सिंह के तीन एकड़, जीत सिंह का एक एकड़, फईम के दो एकड़ व परमजीत सिंह एवं चरनजीत सिंह के एक-एक एकड़ धान की फसल में सिल्ट जमा है। जिससे धान की फसलें खराब होने के कगार पर हैं। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी विनोद कुमार से नदी से हो रहे नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि गांव को बाढ़ से बचाने के लिए कटाव रोकने के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed