फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   jwellery theft from house

चोरों ने दिनदहाड़े बंद घर का ताला तोड़कर उड़ाए जेवरात एवं नकदी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
jwellery theft from house
खटीमा के कुटरी गांव में चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी एवं बिखरा हुआ सामान। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। चोर दिनदहाड़े बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। गृह स्वामी ने चोरी की तहरीर सौंपकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कुटरी निवासी होशियार सिंह कन्याल शनिवार सुबह दस बजे अपनी पत्नी और बच्चों समेत पिपलिया श्रीपुर बिछवा गांव में अपने रिश्तेदार के घर पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे जब वह लौटे तो घर के दरवाजे का टूटा ताला देख उनके होश उड़ गए। कमरे में रखी अलमारी का सामान नीचे बिखरा पड़ा था।
अलमारी में रखा मंगलसूत्र, मांगटीका, कान के झुमके सहित लगभग आठ तोले सोने के जेवर गायब थे। पांच हजार रुपये नकद, पायल सहित चांदी का अन्य सामान भी गायब था। शनिवार देर रात पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी ने मौका मुआयना कर पड़ोसियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इस दौरान एक युवक ने बताया कि तीन युवक सफेद रंग की बाइक पर आए थे और यहां पर रुके थे। चौकी प्रभारी जोशी ने बताया कि क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले तो तीन संदिग्ध युवक ट्रेस हुए हैं। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed