{"_id":"65205a3187ab7748590bc754","slug":"judo-competition-in-rudrapur-rudrapur-news-c-242-1-shld1029-4509-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 22 स्वर्ण पदक हासिल कर यूएस नगर की टीम ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 22 स्वर्ण पदक हासिल कर यूएस नगर की टीम ओवरऑल चैंपियन
Sat, 07 Oct 2023 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम में यूएस नगर की विजेता टीम के साथ जिला खेल समन्वयक व अन्य।स्रोत- आयोजक
रुद्रपुर। राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में 22 स्वर्ण पदक, 22 रजत व चार कांस्य पदक हासिल कर यूएस नगर की टीम ओवरऑल चैंपियन बनीं। वहीं देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल कर 14 स्वर्ण, छह रजत व दो कांस्य पदक हासिल किए। नैनीताल की टीम ने 10 स्वर्ण, छह रजत व 10 कांस्य पदक हासिल कर तृतीय स्थान हासिल किया है।
शुक्रवार को मनोज सरकार स्टेडियम में श्री सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज की ओर से राज्य स्तरीय जूडो स्पर्धा का आयोजन किया गया। स्पर्धा में प्रदेशभर से 96 बालक व 82 बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। स्पर्धा के मुख्य अतिथि सीईओ आरसी आर्या व विशिष्ट अतिथि प्रभारी डीएसओ गिरीश कुमार ने शुभारंभ किया। स्पर्धा में टिहरी गढ़वाल, देहरादून, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल, देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज व यूएस नगर के अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वहां पर जिला खेल समन्वयक लक्ष्मण सिंह टाकुली, सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ज्योति राज, राजेंद्र सिंह भाकुनी, दिनेश कुमार, चिदंबर जोशी, किरन बनौली, नमिता पाठक, राजेंद्र कुमार, नीरज चौहान, कविता आदि थे।
ये रहे परिणाम
अंडर-17 बालक वर्ग के 40 किलो भार वर्ग में देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज के अभिनव ने प्रथम स्थान हासिल किया। 45 किलोग्राम भार वर्ग में यूएस नगर के सोयम राज, 50 किलो भार वर्ग में यूएस नगर के हरीश भट्ट, 55 किलो भार वर्ग में यूएस नगर के आकाश ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
60 किलो भार वर्ग में देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज के धीरज पांडे, 66 किलो भार वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज के ही गौरव आर्या व 73 किलो भार वर्ग में धीरज राणा ने प्रथम स्थान हासिल किया।