Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Joint Team inspects Land Of Govt

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में रोडवेज की जमीन की पैमाइश हुई

Fri, 21 Mar 2025 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 21 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Joint Team inspects Land Of Govt

विज्ञापन
रुद्रपुर। परिवहन निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान की बीच राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने रोडवेज डिपो की जमीन की पैमाइश की। पैमाइश की रिपोर्ट जारी होने के बाद अतिक्रमण हटाने का मामला आगे बढ़ेगा।
परिवहन निगम ने रोडवेज डिपो परिसर की जमीन में काबिज लोगों की अपील हाईकोर्ट से खारिज होने के बाद मंगलवार को अतिक्रमण ध्वस्त करने के लिए अभियान चलाया। मंगलवार को जेसीबी के जरिये पांच पक्के निर्माण ध्वस्त किए गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह शेष तीन निर्माण में से एक पक्के भवन का कुछ हिस्सा मजदूर लगाकर ध्वस्त कराया गया। दोपहर में जेसीबी से पक्का निर्माण ध्वस्त करने की तैयारी की जा रही थी कि विधायक शिव अरोरा ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी लौटा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से ही एसडीएम सदर मनीष बिष्ट को जमीन की पैमाइश कराने के लिए कहा था। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार सुरेश बुधलाकोटी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार ने परिवहन निगम के एई पीके दीक्षित से रोडवेज की जमीन के बारे में जानकारी हासिल की।
जमीन के दस्तावेज और नक्शे का अध्ययन करने के बाद टीम में शामिल दो राजस्व उप निरीक्षक और नगर निगम के मानचित्रकार के माध्यम से जमीन की पैमाइश शुरू कराई।

टीम ने रोडवेज बस स्टेंड, कार्यशाला परिसर की जमीन के साथ ही रामपुर रोड और किच्छा बाईपास से लगी जमीन की नापजोख की। नायब तहसीलदार ने बताया कि पैमाइश रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed