फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jewelery worth lakhs along with cash stolen by breaking the glass of a locked house

Udham Singh Nagar News: बंद घर की मुमटी का शीशा तोड़कर नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी

Sun, 12 May 2024 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 12 May 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs along with cash stolen by breaking the glass of a locked house
काशीपुर। गृहस्वामी की अनुपस्थिति में चोर मुमटी का शीशा तोड़कर घर में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी से हजारों की नकदी व लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम गंगापुर निवासी मीना पत्नी स्व. सुनील कुमार ने कुंडा थाना पुलिस में तहरीर देकर बताया कि वह अपने देवर मनोज कुमार के साथ रहती है। देवर की तबियत खराब होने पर वह तीन मई को इलाज के लिए काशीपुर में अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। आठ मई को घर वापस आने पर देखा तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था। चोरों ने घर में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे लगभग 90 हजार रुपये और लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed