फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jewelery worth lakhs along with 15 thousand cash stolen

Udham Singh Nagar News: 15 हजार नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी

Mon, 05 Aug 2024 04:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 05 Aug 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs along with 15 thousand cash stolen
शांतिपुरी। एक बंद मकान में ग्रिल और ताले तोड़कर घुसे चोरों ने 15 हजार की नकदी सहित लाखों के जेवरात उड़ा दिए। गृह स्वामिनी की पुत्री की तहरीर पर लालकुआं कोतवाली पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन

शांतिपुरी नंबर-दो निवासी सैन्यकर्मी महेश सिंह टाकुली इन दिनों पश्चिम बंगाल में तैनात हैं। घर पर उनकी मां रामुली देवी अकेली रहती थीं। बहू की डिलीवरी होने के चलते वह भी पश्चिम बंगाल गई हैं। बेटी पुष्पा ने बताया कि रविवार की सुबह उन्होंने मां के मकान का ताला खोला तो घर का सामान बिखरा था।
विज्ञापन

चोर मकान के पीछे की तरफ से खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुसे थे। उन्होंने घटना की तहरीर लालकुआं कोतवाली को दी। उन्होंने पश्चिम बंगाल में मां रामुली देवी से संपर्क किया था। मां ने बताया था कि घर की तिजोरी में 15 हजार रुपये नकद, एक तोला सोने का मंगलसूत्र, बहू के डेढ़ तोले सोने के कान के दो जोड़ी झुमके, एक तोले की नथ, आधा तोले का मांग टीका और डेढ़ तोले की दो अंगूठियां व आठ तोले चांदी के पायल व बिछुए रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed