फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jewelery and cash worth millions of home clean

घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी साफ

Mon, 22 Feb 2016 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Mon, 22 Feb 2016 12:24 PM IST
विज्ञापन

चोरों ने गृहस्वामी की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर मकान खंगाल डाला। चोर घर में रखे लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर चंपत हो गए। दिलचस्प बात है कि चोरों ने बिना ताला तोड़े की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध करार देते हुए जांच कर रही है।

विज्ञापन


रविवार सुबह वार्ड नंबर 20 आवास विकास कालोनी निवासी नितिन चौहान ने अपने घर में चोरी की सूचना पुलिस को दी। आवास विकास चौकी प्रभारी डीआर टम्टा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घर का मुआयना किया। नितिन ने बताया कि उसके ताऊ दीनदयाल निवासी ग्राम माइकी जिला छपरा बिहार के पुत्र की शादी है।
विज्ञापन


जिसमें शामिल होने के लिए परिजन शनिवार की रात को ट्रेन से बिहार गए थे। परिजनों को ट्रेन में बैठाने के बाद वह ग्राम दानपुर स्थित एसपीटी फूड कंपनी में काम करने चला गया था। रविवार सुबह पहुंचा तो चोरी का पता चला। चोर कमरे में स्थित अलमारी में रखे सोने के 3 मंगलसूत्र, 3 चेन, 9 अंगूठी, 6 कंगन, 2 नाक की बूंदी, 3 जोड़ी कुंडल, छह चांदी की पायल सहित करीब 5 लाख के जेवर और 20 हजार रुपये की नकदी ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने घर में रखी एलईडी, सिलेंडर और अन्य सामान को छुआ तक नहीं है। उसकी पत्नी सोने के जेवरात घर में रखकर आर्टिफिशियल ज्वैलरी लेकर गई है। उसने रविवार की रात शादी के लिए रवाना होना था। उसने चोरी की तहरीर पुलिस को सौंप दी है। चौकी इंचार्ज टम्टा ने बताया कि चोरों ने घर का कोई ताला तोड़ा ही नहीं है। सभी ताले सलामत पाए गए हैं। गेट में ताला टूटने का न तो निशान है और न ही टूटा ताला बरामद हुआ है। पूरा मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed