फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   JE and lineman hostage and beaten in Gadarpur

गदरपुर में जेई और लाइनमैन को बंधक बनाकर पीटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
JE and lineman hostage and beaten in Gadarpur
गदरपुर के पत्थरकुईं गांव में लोगों को समझाते थानाध्यक्ष। - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के घर में बिजली चोरी पकड़ ली। आरोप है कि कार्रवाई से नाराज गृहस्वामी और परिजनों ने टीम पर हमला कर दिया। उक्त लोगों ने जूनियर इंजीनियर और लाइनमैन की पिटाई कर कमरे में बंधक बना लिया। टीम के अन्य सदस्य जान बचाकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंधक कर्मियों को छुड़ाया। जूनियर इंजीनियर विद्यासागर ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इधर, दूसरे पक्ष ने भी टीम पर महिलाओं से मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शनिवार को ऊर्जा निगम के विजिलेंस टीम के सहायक इंजीनियर अंशुल मदान, दीपक पाठक, जूनियर इंजीनियर विद्यासागर पाठक, ओपी शर्मा, महताब अली सहित टीम ग्राम पत्थरकुई पहुंची थी। टीम ने क्षेत्र पंचायत सदस्य अशफाक हुसैन के आवास पर एलटी लाइन में कटिया डालकर बिजली चोरी होना पकड़ा। जांच में टीम ने पाया कि बकाया नहीं चुकाने पर घर का बिजली का कनेक्शन काटा जा चुका था। आरोप है कि जैसे ही लाइनमैन सतेंद्र ने केबल उतारने की कोशिश की तो अशफाक ने गालीगलौज और अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन

जेई के विरोध करने पर अशफाक और उसके परिवार के 12 सदस्यों ने एक राय होकर टीम पर हमला कर दिया। उनके पास रखे बैग को छीनने की कोशिश की गई। छीनाझपटी में बैग में राजस्व वसूली के जमा किए गए 68 हजार रुपये में से कुछ नोट और राजस्व रसीद बुक फट गई। इसके अलावा कुछ धनराशि और रसीद बुक के पेज भी गायब हो गए। जब उन्होंने बैग बमुश्किल वापस लिया तो आरोपियों ने उन्हें और लाइनमैन सतेंद्र को लाठी डंडों से पीटने के बाद कमरे में बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच एसडीओ ने घटना की सूचना एसपी विजिलेंस को दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने वहां पहुंचकर उन्हें बंधन मुक्त कराया। उनका कहना है कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो आरोपी उन्हें जान से मार देते। मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। पुलिस को दी गई तहरीर में टीम में शामिल सभी अधिकारी और कर्मचारियों के दस्तखत हैं। थानाध्यक्ष चौधरी ने बताया कि जेई विद्यासागर की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed