फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   JD flyover coming area.

फ्लाईओवर बनने से रोजाना होगा लाखों रुपये का कारोबार प्रभावित

Sat, 15 Oct 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Sat, 15 Oct 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
JD flyover coming area.
रुद्रपुर के नैनीताल रोड पर प्रस्तावित फ्लाई ओवर की जद में आ रहा क्षेत्र। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
प्रस्तावित फ्लाईओवर से जहां लोहिया मार्केट और अन्य विभाग भी प्रभावित होंगे वहीं रोजाना कारोबारियों को लाखों रुपये का नुकसान होगा।
फ्लाईओवर के निर्माण से जहां सैकड़ों व्यापारियों का धंधा चौपट होगा, वहीं ठेली लगाने वाले गरीब लोगों की रोजी रोटी पर भी संकट के बादल गहरा जाएंगे।

इसके साथ ही शहरवासियों को भी तमाम समस्याओं से जूझना पड़ेगा। हर रोज सैकड़ों ग्राहक लोहिया मार्केट में खरीददारी करने आते हैं। इसके साथ ही मुख्य बाजार नेशनल हाइवे पर स्थापित होने के चलते नैनीताल जाने वाले पर्यटक भी बाजार में खरीदारी करते हैं। अगर फ्लाईओवर बनता है तो वाहन मुख्य बाजार के रोड से न गुजरते हुए शहर के बाहर से ही गुजर जाएंगे।

इसके चलते व्यापारियों के सामने समस्या खड़ी हो जाएगी। वहीं व्यापारियों की बात मानी जाए तो फ्लाईओवर की जद में आ रही मार्केट में रोजाना 80 लाख से अधिक का कारोबार होता है। अगर फ्लाईओवर बनता है तो इसका सीधा असर व्यापारियों के कारोबार पर पड़ेगा। व्यापारियों का कहना है कि वह शहर में हो रहे विकास के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन प्रशासन को व्यापारियों के हित का ध्यान रखते हुए उनकी समस्या पर गौर करना चाहिए।
विज्ञापन



व्यापारी विजय अरोरा ने बताया कि आवास विकास निवासी विजय अरोरा कहते हैं कि फ्लाईओवर बनने से उनके अलावा सैकड़ों ठेली लगाने वाले गरीब लोगों की रोजी पर फर्क पड़ेगा। प्रशासन को जल्द इस समस्या का कोई हल निकालना चाहिए। राजू भूसरी बताते हैं कि वह शुरु से ही फ्लाईओवर का विरोध कर रहे हैं। फ्लाईओवर बनने से व्यापारियों का जमा जमाया कारोबार प्रभावित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी जगह कारोबार करने में भी समय लग जाएगा। वेद प्रकाश खुराना के अनुसार अगर फ्लाईओवर बनता है तो इसका नुकसान सिर्फ व्यापारियों को ही नहीं अन्य लोगों को भी होगा। जहां फ्लाईओवर बनने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा वहीं सरकारी कार्यालय जाने वाले लोगो को भी समस्या उठानी पड़ेगी। राकेश छाबड़ा कहते हैं कि प्रशासन को बीच का कोई रास्ता तलाश करना चाहिये। उन्होंने कहा कि व्यापारी शहर के विकास में रोड़ा नहीं डाल रहे सिर्फ अपना पक्ष शांतिपूर्वक रखते हुए इस समस्या का समाधान चाहते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed