फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur: Jcb Remove encroachment from dispute government land

Rudrapur: विवादित सरकारी जमीन पर जमे अतिक्रमण पर गरजी निगम की जेसीबी, 30 झोपड़ियां ध्वस्त

Tue, 07 Mar 2023 07:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Updated Tue, 07 Mar 2023 07:52 PM IST
सार

नगर निगम कार्यालय के पास खाली पड़े मैदान के मामले में नगर निगम और नैनीताल निवासी एक व्यक्ति के बीच न्यायालय में लंबे समय से केस चल रहा है। इधर, मैदान में पिछले सालों से कुछ लोग झोपड़ियां बनाकर बस गए।

विज्ञापन
Rudrapur: Jcb Remove encroachment from dispute government land
अतिक्रमण हटाती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

रुद्रपुर नगर निगम के पास विवादित सरकारी जमीन पर कई सालों से जमे अतिक्रमणकारियों को सोमवार को पुलिस टीम ने खदेड़ दिया। करीब 150 पुलिस कर्मियों ने 30 से अधिक झोपड़ियां तोड़कर मैदान को खाली कराया। मैदान में खड़े 10-12 वाहनों को भी सीज कर दिया। यह कार्रवाई रामनगर में होने वाले जी-20 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर की गई।

विज्ञापन


नगर निगम कार्यालय के पास खाली पड़े मैदान के मामले में नगर निगम और नैनीताल निवासी एक व्यक्ति के बीच न्यायालय में लंबे समय से केस चल रहा है। इधर, मैदान में पिछले सालों से कुछ लोग झोपड़ियां बनाकर बस गए। सोमवार सुबह करीब 11 बजे एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के साथ करीब 150 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने लोगों को मैदान खाली करने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों ने स्वयं और जेसीबी की मदद से झोपड़ियां तोड़ दीं। अतिक्रमणकारी अपना आधा अधूरा सामान बटोर कर दूसरी जगह की तलाश में निकल पड़े। मैदान के पिछले भाग पर कुछ कबाड़ियों ने गोदाम भी बना लिए थे। पुलिस ने जेसीबी से कबाड़ हटाकर पहाड़गंज स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में फेंक दिया। पुलिस ने मैदान में खड़ी दो कार, दो पिकप, एक बस, ट्रैक्टर सहित कई वाहनों को सीज कर दिया।
विज्ञापन


मैदान से सटे पक्के मकानों के पिछले गेट मैदान की तरफ खोले गए थे। एसएसपी ने सख्त हिदायत कर गेट बंद कराने के निर्देश दिए। जेसीबी से गेट के बाहर मिट्टी भरवा दी गई ताकि वह गेट दोबारा न खुल सके। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद मैदान खाली हो सका। वहां पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ सिटी अनुषा बडोला, सीएफओ वंश बहादुर सिंह, ट्रैफिक पुलिस, सीपीयू कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली चोरी और नशा बेचने का आरोप
मैदान में कई लोग कटिया डाल कर झोपड़ी में चोरी की बिजली का प्रयोग भी कर रहे थे। पुलिस ने सावधानी के साथ सभी झोपड़ियों को तोड़कर उनकी कटिया हटाईं। एसएसपी ने बताया कि मैदान में कुछ लोग नशा बेचने का काम भी करते हैं। इसके अलावा तमाम तरह की आपराधिक गतिविधियों में भी संलिप्त हैं।

इंदिरा चौक का होगा चौड़ीकरण
नगर निगम के बगल में अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मैदान खाली कराने के बाद जेसीबी के साथ कई पुलिसकर्मी इंदिरा चौक पहुंचे। वहां जेसीबी से चौक के घेरे को चारों तरफ से 3.50 मीटर तक छोटा किया गया। एसपी ट्रैफिक चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि इंदिरा चौक को चौड़ा किया जा रहा है। घेरा कम होने के बाद एनएच वहां पर रोड बनाकर उसे चौड़ा करेगा।


अतिक्रमणकारियों से पुलिस सत्यापन और दूसरे कागजात मांगे गए। कागजात उनके पास नहीं थे। इसके बाद उनकी झोपड़ियों को तोड़ा गया। कई लोग नशा बेचने के साथ कई तरह की आपराधिक गतिविधियों में भी लिप्त हैं। इससे शहर का माहौल खराब हो रहा है। वहीं जी-20 के मद्देनजर भी इन्हें हटाया गया है।
- डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed