{"_id":"5a6f6da24f1c1ba32a8b461a","slug":"jawahar-lal-nehru-district-hospital-got-first-rank-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल प्रदेश में नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल प्रदेश में नंबर वन
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर का जिला अस्पताल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायाकल्य योजना के तहत स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने पर जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय (ऊधमसिंह नगर) को प्रदेश में नंबर एक रैंकिंग मिली है। जिला अस्पताल को 84.50 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। इससे जिले के स्वास्थ्य विभाग अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। योजना के तहत प्रथम आए अस्पताल को 50 लाख रुपये मिलने हैं।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान के तहत कायाकल्प योजना की अल्मोड़ा से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की क्षेत्रीय टीम ने रुद्रपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल का करीब दो माह पहले सर्वेक्षण किया था। इसके बाद राज्य स्तरीय टीम ने पिछले महीने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।
विज्ञापन
सर्वेक्षण में अस्पताल की सफाई व्यवस्था के साथ ही मरीजों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं को भी परखा गया। साथ ही अस्पताल के मेडिकल अपशिष्ट के निस्तारण एवं अन्य मानकों का भी निरीक्षण किया गया था। सर्वेक्षण के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम में जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय को 84.50 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में नंबर एक रैंक मिली है।
विज्ञापन
जबकि, चैन राय जिला महिला अस्पताल हरिद्वार को 81.30 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और बीडी पांडेय जिला अस्पताल नैनीताल को 78 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान मिला है। रुद्रपुर जिला अस्पताल को प्रथम रैंकिंग मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और जिला अस्पताल के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. अमिता उप्रेती और अस्पताल प्रबंधक डॉ. अजय वीर सिंह ने बताया कि यह जिले के लिए बड़ी उपलब्धि का विषय है।