{"_id":"575afd204f1c1bc1459c663a","slug":"jaspur-open-defecation-free-block-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसपुर ब्लाक खुले में शौच से मुक्त: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसपुर ब्लाक खुले में शौच से मुक्त: डीएम
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
शौचालय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद के जसपुर ब्लाक को खुले में शौच से पूरी तरह मुक्त कर लिया गया है। काशीपुर ब्लाक भी पंद्रह दिन के अंदर खुले में शौच से मुक्त हो जाएगा। दिसंबर तक पूरे जिले को खुले में शौच से मुक्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रभारी जिलाधिकारी शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने मिशन स्वाभिमान की प्रगति के संबंध में पत्रकारों को बताया कि खुले में शौच की प्रथा को बंद करने के लिए सभी घरों में शौचालय बनाए जा रहे हैं। जिसके तहत जनपद के जसपुर ब्लाक को पूर्ण रूप से खुले में शौच से मुक्त कर लिया गया है। 15 दिन के अंदर काशीपुर ब्लाक भी खुले में शौच से मुक्त हो जाएगा, काशीपुर में 1 हजार शौचालयों का निर्माण 15 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। 3 माह के अंदर गदरपुर, बाजपुर व रुद्रपुर भी खुले में शौच से मुक्त हो जाएंगे। दिसंबर माह तक खटीमा व सितारगंज में भी शौचालय बनाने का लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा। डीएम ने बताया जनपद में 2,15,054 घर है जिसमे 73,881 घरों मे शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें से 50,177 शौचालय बना दिए गए हैं। अब जनपद मे 23,704 शौचालय बनाये जाने है, जो माह दिसंबर तक पूर्ण कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
गांवों में बनाई निगरानी समिति
प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि शौचालय बनाने के बाद लोग शौचालयों में शौच के लिए जायें इसके लिए प्रत्येक ग्राम सभा में गांव के लोगों की निगरानी समिति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ रहना स्वस्थ रहना सबका अधिकार है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में इस बीच जो शौचालय बनाए गए थे 81 प्रतिशत शौचालयों का भुगतान कर दिया गया है। 15 दिन के अंदर सभी के भुगतान कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन