फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jal Sansthan remained thirsty after providing water worth lakhs

Udham Singh Nagar News: लाखों का पानी पिलाकर प्यासा रह गया जल संस्थान

Fri, 22 Mar 2024 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 22 Mar 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Jal Sansthan remained thirsty after providing water worth lakhs

विज्ञापन

काशीपुर। नगर निगम के नगरपालिका के समय के कई अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम से सालों से चल रहे पानी के बकाया बिलों का भुगतान अभी तक नहीं हो सका है। ऐसे में निगम पर जल संस्थान का करीब 12 लाख का बिल बकाया है। निगम के अधिकारी इन कनेक्शनों से अपना कोई मतलब नहीं बताकर बिल जमा करने से पल्ला झाड़ रहे हैं।
कई सरकारी विभागों पर जल संस्थान का बिल बकाया है। इसमें नगर निगम भी शामिल है। नगर निगम के 13 कनेक्शनों का 12 लाख 51 हजार 402 रुपये का बिल अभी तक बकाया है। इन कनेक्शनों में कुछ क्वार्टर के कनेक्शन हैं। इसके अलावा कुछ नगर पालिका के समय बनाए हुए उन शौचालयों के कनेक्शन हैं, जो वर्तमान में अस्तित्व में नहीं हैं। निगम ने अभी तक इन कनेक्शनों को न तो कटवाया और न ही उनके बकाया चल रहे बिलों का भुगतान ही किया। इसके चलते बिल बढ़ता जा रहा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि संस्थान ने तब के कर्मचारियों को पानी के कनेक्शन दिए थे, जो कि व्यक्तिगत कनेक्शन थे। इससे नगर निगम का कोई संबंध नहीं है। संस्थान को उनसे बिल वसूलने की जरूरत है। वहीं जलसंस्थान के अधिकारियों का कहना है कि चूंकि सारे कनेक्शन अधिशासी अधिकारी की संस्तुति पर ही दिए गए हैं इसलिए बिल भुगतान की जिम्मेदारी उन्हीं की बनती हैं वे जल्दी ही इस बारे में नगर आयुक्त से मिलकर बिल भुगतान के बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन

कोट

नगर निगम के 13 कनेक्शनों के 12,51,402 रुपए बकाया है। जिसे निगम चुका नहीं रहा है। कनेक्शन बहुत पुराने चल रहे हैं। संस्थान की वसूली कार्यवाही चल रही है। - नरेंद्र रेखारी, ऐई, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जल संस्थान ने व्यक्तिगत कनेक्शन तत्कालीन अधिकारियों को दिए थे। संस्थान को उनसे पैसे वसूल करने चाहिए थे। नगर निगम का उन कनेक्शनों से कोई संबंध नहीं है। - विवेक राय, एमएनए, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed