फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jagdish will be new chairman

क्षत्रिय महासभा की रुद्रपुर इकाई के अध्यक्ष बने जगदीश सिंह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Jagdish will be new chairman
रुद्रपुर में क्षत्रीय महासभा की बैठक में बोलते राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय राज। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मौके पर महासभा की नई कार्यकारिणी का भी गठन करते हुए ठाकुर जगदीश सिंह को सर्वसम्मति से रुद्रपुर इकाई का अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई बैठक में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदयराज सिंह ने क्षत्रियों को एकजुटता पर जोर दिया। कहा समाज के हित के लिए सभी को एक होना होगा। राष्ट्रीय महामंत्री संजीव कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय महासभा ने विभिन्न स्थानों पर समाज हित में अनेक कार्य किए हैं। महासभा समाज हित में कार्य करना अपना धर्म मानती है। नव नियुक्त अध्यक्ष ठा. जगदीश सिंह ने कहा जल्द ही संगठन का विस्तार करने के साथ ही रुद्रपुर में एक विशाल सम्मेलन और व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर क्षत्रिय समाज को संगठित करने का प्रयास किया जाएगा। ज्ञान सिंह चौहान, उदय प्रताप सिंह, बबलू सिंह प्रधान, जनार्दन सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, बबलू राणा, नवीन सिंह, विश्वेश्वर सिंह, प्रशांत सिंह कुशवाहा, अक्षय गहलोत को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया जबकि जय प्रकाश सिंह को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री संजीव कुमार सिंह ने किया। वहां पर श्याम सिंह, अनिल चौहान, राकेश सिंह, प्रहलाद परिहार, रघुराज सिंह, विमल सिंह चौहान, ओम प्रकाश सिंह, गीता चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed