फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ITBP jawan killed, father seriously injured after being hit by mining vehicle

Udham Singh Nagar News: खनन वाहन की टक्कर से आईटीबीपी जवान की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

Sat, 17 Jan 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 17 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
ITBP jawan killed, father seriously injured after being hit by mining vehicle
सितारगंज। खटीमा से घर लौट रहें आईटीबीपी जवान त्रिलोक कुमार (30) की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि, जवान के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

गांव कैलाशपुरी निवासी त्रिलोक कुमार शुक्रवार देर शाम अपने पिता ओमप्रकाश के साथ खटीमा से घर लौट रहे थे। तभी गांव बघौरी के पास किच्छा हाईवे पर एक रेस्टोरेंट के सामने खनन वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे जवान और उनके पिता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उप जिला अस्पताल, सितारगंज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने त्रिलोक कुमार को मृत घोषित कर दिया। उनके पिता को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि त्रिलोक कुमार आईटीबीपी में थे और उनकी लद्दाख में तैनाती थी। कुछ दिनों पहले ही छुट्टियों पर घर आए थे। वह अपने पिता के साथ खटीमा में रिश्तेदार से मिलने गए थे। सैन्यकर्मी के दो छोटे बच्चे हैं। वहीं, उसकी मौत की खबर से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा कर मोर्चरी में रखवा दिया है। शनिवार को उसे पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed