फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Irregularties in road construction

निर्माणाधीन सड़क के उखड़ने पर चढ़ा ग्रामीणों का पारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Irregularties in road construction
नानकमत्ता में बनाई गई सड़क को उखाड़कर निम्न गुणवत्ता दिखाते ग्रामीण। - फोटो : SITARGANJ
सड़क के बनते-बनते ही उखड़ने से ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में ठेकेदार की ओर से मानक के अनुरूप डामरीकरण नहीं कराने और अनियमितताएं बरतने के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने निर्माणदायी संस्था लोनिवि के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने सड़क निर्माण का कार्य बंद करा दिया।
विज्ञापन

स्टेट हाईवे से बिजली कॉलोनी होते हुए ग्राम आमखेड़ा तक लोनिवि ठेकेदार लाखों की लागत से सड़क का निर्माण करा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि निर्माणाधीन सड़क पैदल चलने से ही टूट जा रही है। सड़क निर्माण का कार्य ठेकेदार के कर्मचारी रात में कर रहे हैं। सड़क बनाने में ना तो पत्थर और ना ही आरबीएम डाला जा रहा है। रेत के ऊपर ही मात्र एक इंच कोलतारयुक्त बजरी डालकर काम की इतिश्री की जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना कि करीब 25 वर्षों से सड़क की हालत जर्जर बनी हुई है। कई बार लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा से शिकायत की तो उन्होंने विभागीय अधिकारी को फटकार लगाते हुए सड़क निर्माण मानक के अनुरूप बनाने के निर्देश दिए। वहां परमजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, महताब सिंह, भुवन सिंह राणा, राजकुमार, ध्यान सिंह, मलकीत सिंह, जसवंत सिंह, कमल सिंह, अर्जुन सिंह आदि थे।

नानकमत्ता में बनने के बाद टूटती निर्माणाधीन सड़क।

नानकमत्ता में बनने के बाद टूटती निर्माणाधीन सड़क।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed