{"_id":"6070a5518ebc3edbef0a9799","slug":"irregularties-in-pulses-distribution-sitarganj-news-hld4211347197","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब दाल बांटने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब दाल बांटने पर किया हंगामा
विज्ञापन
सितारगंज में खराब दाल के खिलाफ प्रदर्शन करते वार्डवासी।
- फोटो : SITARGANJ
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर खराब दाल बांटने का आरोप लगाते हुए राशन कार्डधारकों ने गुस्सा जताया। उन्होंने दाल के पैकेट लेकर दुकान के सामने प्रदर्शन किया। विधायक के आदेश पर एसएमओ ने कोटेदारों से एक्सपायरी तिथि निकली हुई दाल गोदाम में वापस करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को राशन कार्डधारक वार्ड पांच के कोटे पर राशन लेने पहुंचे। कोटेदार ने पिछले वर्ष सितंबर महीने में उत्पादित दाल उपभोक्ताओं को बांट दी। जबकि उत्पादन के चार महीने तक दाल को नियमानुसार सुरक्षित माना गया है। दाल की तिथि एक्सपायर होने के बाद भी कोटे पर दाल बांटी जा रही थी। कार्डधारकों ने सभासद रवि रस्तोगी को मामले की जानकारी दी। इस पर सभासद मौके पर पहुंचे और पैकेटों में सीलबंद दाल को घुना हुआ देख भड़क गए। वहीं, कार्डधारकों ने भी दुकान के सामने पैकेट हाथों में लेकर प्रदर्शन किया।
सभासद ने विधायक सौरभ बहुगुणा से मामले की शिकायत की। विधायक ने एसएमओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पूर्ति निरीक्षक देवेंद्र धामी ने दुकान पहुंचकर जानकारी ली। कोटेदार रमावती ने बताया कि इसी महीने दाल का गोदाम से आवंटन हुआ है लेकिन दाल खराब होने की जानकारी थी। इधर एसएमओ ओम नारायण मिश्रा ने कहा कि जिन सस्ता गल्ले की दुकानों में एक्सपायर तिथि निकली हुई दाल आवंटित हो चुकी है उसे कोटेदारों को तुरंत वापस गोदाम में भेजने को कहा है। वहां जगदीश प्रसाद, रमन चंद्रा, बीना चंद्रा, हरकुमारी, सोमवती, शीतल, जग्गू, रानी आदि थे।