{"_id":"604d07f88ebc3ed8330004ba","slug":"irregularties-in-consturction-rudrapur-news-hld418090591","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप
विज्ञापन
दिनेशपुर में प्रदर्शन करते वार्ड वासी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनेशपुर। सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने और घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने से गुस्साए वार्डवासियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने निर्माण कार्य भी रुकवा दिया। विरोध को देखते हुए निर्माण कार्य में लगे मजदूर मौके से खिसक लिए।
वार्ड नंबर एक और आठ में सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य हो रहा है। शनिवार को वार्डवासियों ने निर्माण कार्य में में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने कहा कि निर्माण के नाम पर महज खानापूरी की जा रही है। जर्जर हो चुकी सड़क के ऊपर ही एक-दो इंच सामग्री डालकर निर्माण किया जा रहा है, जो कि जल्द ही उखड़ जाएगी।
उन्होंने कहा कि जब तक मानकों के अनुरूप गुणवत्तायुक्त कार्य नहीं होगा, निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने ठेकेदार पर निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत प्रशासन से इसकी जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
इधर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार का कहना है कि पूरे नगर में कुल 10 डामर सड़क के पुनर्निर्माण के लिए शासन से डेढ़ करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। संबंधित ठेकेदार आगणन के हिसाब से कार्य कर रहा है। प्रदर्शन करने वालों में सुजीत मंडल, संजय मंडल, श्याम सुंदर, अनिमेष, राज मंडल, संजीव चक्रवर्ती, तुषार मंडल, विश्वजीत आदि थे।