{"_id":"59ac2f7f4f1c1b1c278b4f71","slug":"invoice-without-helmate-to-three-policeman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट बाइक चला रहे तीन पुलिस वालों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट बाइक चला रहे तीन पुलिस वालों का चालान
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में बिना हेलमेट पहने बाइक पर फर्राटा भरना तीन पुलिस कर्मियों को उस समय महंगा पड़ गया, जब लाइन में निरीक्षण को पहुंचे एसएसपी डॉ. सदानंद दाते की नजर उन पर पड़ गई। एसएसपी ने यातायात नियमों का पालन न करने वाले तीनों पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के आदेश टीएसआई को दिए। टीएसआई ने तीनों का चालान करते हुए उनकी बाइक सीज कर दी।
विज्ञापन
शनिवार शाम एसएसपी रिजर्व पुलिस लाइन में औचक निरीक्षण को पहुंचे। इसी दौरान बाइक (यूके 06 एएम 1358) पर सवार होकर तीन पुलिस कर्मी लाइन में चक्कर लगा रहे थे। बाइक चालक ने हेलमेट भी नहीं पहना था। निरीक्षण के लिए पहुंचे एसएसपी की नजर जब उक्त पुलिस कर्मियों पर पड़ी तो उन्होंने टीएसआई को तीनों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेेश दे दिए।
इस पर पुलिस लाइन पहुंचे टीएसआई यशवंत पाल ने जब तीनों से बाइक के कागजात मांगे तो वह कागजात भी नहीं दिखा पाए जिस पर पाल ने उनकी बाइक को सीज करने के साथ ही उनके खिलाफ चालान की भी कार्रवाई की।
विज्ञापन
बता दें कि बीते माह भी शुक्रवार की परेड के लिए पुलिस लाइन पहुंचे एसएसपी दाते ने परेड में बिना हेलमेट के बाइक लेकर पहुंचने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नो-पार्किंग में लगे कई वाहनों के चालान भी कराए थे। एसएसपी का कहना है कि यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह कोई पुलिसकर्मी ही क्यों न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन