{"_id":"64233b422742c63970062ae7","slug":"investment-will-secure-industry-kashipur-news-c-8-1-96298-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: भविष्य की चुनौतियों से निपटने में सहायक होगा सुरक्षित निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: भविष्य की चुनौतियों से निपटने में सहायक होगा सुरक्षित निवेश
Wed, 29 Mar 2023 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
श्रीराम कॉलेज में दो दिनी उत्तराखंड स्टार्टअप बूट कैंप का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आईआईएम के सहयोग से आयोजित दो दिनी उत्तराखंड स्टार्टअप बूट कैंप का समापन हो गया। मंगलवार को आईआईएम के प्रवक्ता डॉ. आशीष कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार के अवसर मुहैया कराने वाला बनें। वक्ताओं ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने में सुरक्षित निवेश सहायक होगा।
आईआईएम के पूर्व छात्र अक्षय ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा किसी भी व्यवसाय और उद्योग की सफलता परिश्रम और आत्मविश्वास पर टिकी होती है। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रोफेसर प्रो. नमित भटनागर ने किया। वहां पर संस्थान अध्यक्ष रवींद्र कुमार, निदेशक प्रो. डॉ. योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ. एसएस कुशवाहा, सूर्यप्रताप सिंह मेहरा आदि थे।