फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Investigation of viral audio of deputy ranger and forest guard not completed

Udham Singh Nagar News: डिप्टी रेंजर और वन रक्षक के वायरल ऑडियो की जांच नहीं हुई पूरी

Sun, 12 Jan 2025 05:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 12 Jan 2025 05:32 AM IST
विज्ञापन
Investigation of viral audio of deputy ranger and forest guard not completed
रुद्रपुर। वन विभाग के टांडा रेंज के डिप्टी रेंजर और वन रक्षक के बीच हुई गालीगलौज और धमकी के वायरल ऑडियो की अब तक जांच नहीं हो सकी है। प्रकरण की जांच डीएफओ स्तर पर चल रही है।
विज्ञापन

दिसंबर के दूसरे पखवाड़े टांडा रेंज के डिप्टी रेंजर और वन रक्षक के बीच बातचीत का वायरल ऑडियो सुर्खियों में रहा था। गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने से संबंधित ऑडियो की बातचीत के अनुसार स्वयं को डिप्टी रेंजर कांता राम बताने वाले व्यक्ति और कथित वन रक्षक के बीच चौकीदारों के भुगतान को लेकर बहस हो रही है। कथित डिप्टी वन रेंजर, वन रक्षक के चौकी में मौजूद न होने पर गुस्सा जता रहा है।
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर बताने वाला व्यक्ति गालीगलौज करते हुए सुनाई दे रहा है। कथित डिप्टी रेंजर वन रक्षक से चौकीदारों को भुगतान करने को कह रहा है। मामला सुर्खियों में आया तो डीएफओ ने जांच बैठा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ उमेश चंद्र तिवारी का कहना है कि प्रकरण उनके पास पहुंच चुका है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed