{"_id":"6997e76400eedd26c6018903","slug":"investigation-into-farmer-sukhwant-case-reaches-final-stage-sit-to-submit-report-soon-in-kashipur-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashipur: किसान सुखवंत प्रकरण की जांच अंतिम दौर में पहुंची, एसआईटी जल्द देगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur: किसान सुखवंत प्रकरण की जांच अंतिम दौर में पहुंची, एसआईटी जल्द देगी रिपोर्ट
Fri, 20 Feb 2026 10:17 AM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Fri, 20 Feb 2026 10:17 AM IST
सार
काशीपुर में किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की एसआईटी जांच अंतिम चरण में पहुंची। एसआईटी टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
काशीपुर में एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि मृतक किसान सुखवंत सिंह के मामले में चल रही जांच अंतिम दौर में है। एसआईटी टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
एसएसपी अजय गणपति बृहस्पतिवार को काशीपुर कोतवाली में आयोजित जन संवाद में पहुंचे। उन्होंने बताया कि किसान सुखवंत सिंह मामले की गहनता से एसआईटी जांच कर रही है जो कि अब पूरी होने के करीब है। इसके बाद जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि आईटीआई क्षेत्र के ग्राम पैगा निवासी किसान सुखवंत सिंह ने जमीन खरीद-फरोख्त में करीब चार करोड़ की हुई धोखाधड़ी से आहत होकर बीती 10-11 जनवरी की रात गोलापार के एक होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन