{"_id":"64ee4656f5c535dd10015536","slug":"investigation-for-pension-fraud-in-rudrapur-rudrapur-news-c-242-1-shld1029-3195-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: किसान पेंशन लगवाने के लिए 5,000 रुपये की घूस मांग रहे व्यक्ति पर बैठी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: किसान पेंशन लगवाने के लिए 5,000 रुपये की घूस मांग रहे व्यक्ति पर बैठी जांच
Wed, 30 Aug 2023 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। किसान पेंशन लगवाने के लिए 75 वर्षीय बुजुर्ग अर्जुन दास से 5,000 रुपये की घूस मांगने के मामले में जांच बैठ गई है। समाज कल्याण निदेशक आशीष भटगाई और डीएम उदयराज सिंह ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को जांच करने के आदेश दिए हैं। विभाग की ओर से अर्जुन को अक्तूबर में पेंशन देने की कार्यवाही पूरी कर ली गई है।
सोमवार को गदरपुर ब्लॉक के फतेहगंज गांव निवासी अर्जुन दास ने आरोप लगाया कि ब्लॉक कार्यालय में दिनेश नाम के एक व्यक्ति ने पेंशन लगाने के लिए उनसे पहले 500 रुपये लिए और अब उनसे 5000 रुपये की मांग कर रहा है। घूस मांगने और किसान पेंशन न लगने का शिकायती पत्र जब जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध को पहुंचा तो उन्होंने ब्लॉक कार्यालय में दिनेश नाम के व्यक्ति के बारे में पूछा लेकिन ब्लॉक कार्यालय में इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला है।
उन्होंने बताया कि अर्जुन दास की ओर से सीएससी से समाज कल्याण पोर्टल में दो अधूरे फार्म भरे गए हैं, पहले फार्म में फोन नंबर नहीं लिखा है। विभाग के आईटी सेल से दोनों फार्म रिजेक्ट कर दिए गए। अर्जुन दास के नए फॉर्म को विभाग के कर्मचारियों ने सत्यापित कर दिया है। अर्जुन को अब अक्तूबर से पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी। बताया कि डीएम की ओर से उन्हें व मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी को घूस के मामले में जांच करने के निर्देश दे दिए गए हैं।