{"_id":"69499521109bbf6a6a072348","slug":"interlocking-tiles-will-be-laid-on-four-roads-at-a-cost-of-rs-361-crore-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-136778-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चार सड़कों पर 3.61 करोड़ से होगा इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चार सड़कों पर 3.61 करोड़ से होगा इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य
Tue, 23 Dec 2025 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत शहर को वायु प्रदूषण सुधार योजना के लिए 3,61,42,000 रुपये की लागत से बनने वाली चार सड़कों पर दोनों ओर बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स फिक्सिंग कार्य का मेयर दीपक बाली ने सोमवार को शिलान्यास किया।
मेयर ने बताया कि शहर में बनने वाली चार सड़कों के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स फिक्सिंग कार्य कराया जाएगा। इसमें मानपुर रोड टी-प्वाइंट से रामनगर रोड तक, अनीता नर्सिंग होम से ब्लॉक कार्यालय की उत्तरी दीवार तक, खड़कपुर देवीपुरा रोड पर सांई स्कूल से शुगर मिल मार्ग और पुराने टूरिस्ट होटल से गुरुद्वारा गेट तक इंटरलॉकिंग टाइल्स फिक्सिंग कार्य होगा। इन चारों सड़कों की लंबाई 5220 मीटर है।
मेयर ने कहा कि चुनाव के दौरान उनकी ओर से किए एक-एक वादों को वह पूरा करेंगे। उन्होंने शहर को साफ, स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने की मुहिम में जनसहभागिता निभाने की अपील की। यहां पर जसवीर सिंह सैनी, चौधरी समरपाल सिंह, अर्जुन सिंह, मानवेंद्र मानस, पार्षद रवि प्रजापति, अनीता कांबोज, मयंक मेहता, शाह आलम, विजय बॉबी, सचिन ठाकुर आदि मौजूद रहे।