फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Insurance company ordered to pay accident claim of Rs 11.77 lakh

Udham Singh Nagar News: इंश्योरेंस कंपनी को 11.77 लाख का एक्सीडेंट क्लेम देने के आदेश

Sun, 15 Mar 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 15 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Insurance company ordered to pay accident claim of Rs 11.77 lakh
रुद्रपुर। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने इंश्योरेंस कंपनी को 11.77 लाख का एक्सीडेंट क्लेम, पांच लाख रुपये मानसिक क्षति और एक लाख रुपये वाद व्यय का भुगतान करने का आदेश दिया है। भूरारानी निवासी मोहन लाल ने दायर याचिका में कहा था कि वह फॉर्च्यूनर गाड़ी संख्या यूके 06 बीजी 0003 का स्वामी है और आईसीआईसीआई लुम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी से गाड़ी का बीमा कराया था। छह अप्रैल 2025 से एक नवंबर 2025 तक बीमा वैध था।
विज्ञापन

उसने कहा छह मई 2025 को भूरारानी श्मशान घाट रोड पर गाड़ी पार्किंग की थी। जिसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था। कंपनी ने गाड़ी को मुरादाबाद भेजा। जहां से 11.77 लाख रुपये का एस्टीमेट भेजा गया। जब उसने स्थानीय शाखा इंश्योरेंस कंपनी को एस्टीमेट भेजा तो कोई जवाब नहीं आया। इस पर उसने प्रबंधक हल्द्वानी को शिकायती पत्र भेजा। मगर एक्सीडेंटल क्लेम दावा पूरा नहीं हुआ। इसके बाद उपभोक्ता ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में याचिका दायर की। जिस पर सुनवाई करते हुए आयोग के अध्यक्ष राजीव कुमार खरे, सदस्य नवीन चंद्र चंदोला और डॉ. मनीला ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद यह फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed