फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Instructions to complete 100% form distribution by the 15th.

Udham Singh Nagar News: 15 तक शत-प्रतिशत फॉर्म वितरण पूरा करने के निर्देश

Fri, 12 Jun 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 12 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Instructions to complete 100% form distribution by the 15th.
रुद्रपुर। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में उन्होंने त्रुटिरहित मतदाता सूची को लोकतंत्र की सबसे बड़ी मजबूती बताया। कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक जुलाई की अर्हता तिथि के आधार पर यह अभियान चल रहा है।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल करना है। अपात्र नामों का समयबद्ध सत्यापन भी किया जा रहा है। आठ जून से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। मस्तू दास ने अभियान में तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 15 जून तक शत-प्रतिशत फॉर्म वितरण पूरा करने को कहा। उन्होंने फॉर्म प्राप्त कर पोर्टल पर अपडेट करने के भी निर्देश दिए। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्पष्ट कार्ययोजना बनाने को कहा। बैठक में एडीएम कौस्तुभ मिश्रा, एसडीएम मनीष बिष्ट, ऋचा सिंह, अमृता शर्मा, राहुल शाह, हिमांशु कफल्टिया, गौरव पांडे, नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट, शिप्रा जोशी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed