फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Instructions for legal action in case of fake votes

Udham Singh Nagar News: फर्जी वोट के मामले में वैधानिक कार्रवाई के निर्देश

Fri, 17 May 2024 03:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 17 May 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Instructions for legal action in case of fake votes
रुद्रपुर। नगर निगम के वार्ड नंबर 28 में फर्जी वोट बनवाने की कोशिश का मामला तूल पकड़ रहा है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची में शामिल किए गए नए नामों की व्यापक जांच पड़ताल और फर्जी वोट बनवाने वाले नेताओं पर आपराधिक केस दर्ज करने की मांग की है। डीएम ने एडीएम प्रशासन और एसडीएम रुद्रपुर को मामले की जांच कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक ठुकराल ने कलक्ट्रेट में डीएम उदयराज सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि अनेक वार्डों में भाजपा नेताओं ने बीएलओ पर दबाव बनाकर बिना आधारकार्ड या अन्य प्रमाणपत्रों के फर्जी वोट बनवाए है। बुधवार को श्री सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज में तैनात बीएलओ पर दबाव डालकर एक भाजपा नेता ने करीब 175 नए वोट बनाने के लिए एकमुश्त आवेदन फार्म जमा किए थे। इस पर अनेक लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर सभी आवेदन पत्रों को अपने कब्जे में ले लिया था। इससे पूर्व भी बीएलओ पर दबाव डालकर गलत वोट बनवाए गए हैं, जो लोकतांत्रिक नियमों का हनन है। आरोप लगाया कि ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में भी एक भाजपा नेता ने योजनाबद्ध तरीके से करीब 1200 वोट फर्जी तरीके से बनवाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि 15 मई से पहले जो वोट निकाय नगर निगम निर्वाचन के संदर्भ में बनाए गए हैं, उनकी व्यापक जांच पड़ताल कराई जाए। बीएलओ पर दबाव डालकर फर्जी वोट बनवाने वाले सभी नेताओं के साथ ही फर्जी वोट बनवाने वाले आवेदकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया जाए। डीएम ने मामले में जांच कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed