फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Instructions for investigation of works of Gelfar company, bicycle distribution in NH 74

एनएच 74 में गल्फार कंपनी के कार्यों, साइकिल वितरण की जांच के निर्देश

Sat, 15 Jun 2019 12:02 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: अरुण कुमार Updated Sat, 15 Jun 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Instructions for investigation of works of Gelfar company, bicycle distribution in NH 74
कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते सांसद अजय भट्ट।  - फोटो : अमर उजाला

नवनिर्वाचित सांसद अजय भट्ट जिले की पहली समीक्षा बैठक में विकास कार्यों में हीलाहवाली को लेकर कड़े रुख में नजर आए। उन्होंने डीएम को एनएच-74 के अधूरे निर्माण कार्यों के बावजूद टोल टैक्स वसूली और श्रम विभाग की ओर से पात्रों की हुए साइकिल वितरण की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने जांच में दोषी मिलने पर एनएच की कार्यदायी संस्था गल्फार को ब्लैक लिस्ट करने की बात भी कही। 

विज्ञापन


शुक्रवार को एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सांसद अजय भट्ट ने विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के लिए उनके विभाग के कार्यों की समीक्षा की। कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और आम जनमानस तक पहुंचाने में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका है।
विज्ञापन


नशे के बढ़ते कारोबार पर चिंता जताते हुए कहा कि पुलिस ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करे। जिले के आपदा प्रबंधन तंत्र को अभी से मजबूत एवं क्रियाशील किया जाए। नदियों से सिल्ट निकालने और चेकडैम बनाने का कार्य किया जाए ताकि बाढ़ पर नियंत्रण पाया जा सके। जो हैंड पंप खराब हो चुके है, उन्हें शीघ्र ठीक कराया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक राजकुमार ठुकराल ने काशीपुर से सितारगंज तक एनएच-74 पर अधूरे कार्यों के बावजूद टोल टैक्स वसूलने का मामला उठाया। सांसद ने डीएम को लोनिवि, आरडब्ल्यूडी और अन्य इंजीनियरों की जांच कमेटी बनाकर गल्फार कंपनी की ओर से किए गए कार्यों की जांच करने के निर्देश दिए। कहा कि सिडकुल ने जिन सड़कों का निर्माण नहीं किया गया है या अधूरी सड़कें बनाई हैं, उसकी जांच एसआईटी से कराई जाए।

सांसद ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिकों को जो साइकिल और सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई जाती है, उसकी सूची क्षेत्रीय विधायकों को भी दी जाए। उन्होंने डीएम को श्रम विभाग की ओर से पिछले वर्ष बांटी गई पांच हजार साइकिलों की जांच के निर्देश दिए। वहां डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, एसएसपी बरिंदरजीत सिंह, विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, पुष्कर सिंह धामी, जिलाध्यक्ष भाजपा शिव अरोरा, सीडीओ मयूर दीक्षित, एडीएम जगदीश कांडपाल, उत्तम सिंह चौहान सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। 

सादगी में रहे भट्ट, नहीं लिए बुके और फूल 
रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत सहित तीन नेताओं के निधन के चलते सांसद अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं के स्वागत और फूल मालाओं से परहेज किया। उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचने पर अधिकारियों की ओर से दिए गए फूल लेने से भी इनकार कर दिया। कहा कि तीनों दिवंगत नेताओं का जब तक पीपलपानी नहीं हो जाता, वह सादगी से कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। नेताओं के पीपलपानी के बाद संसद का सत्र है और इसके बाद वह जनता के बीच आभार जताने पहुंचेंगे। 

‘जो बैठक में सोएंगे, उनकी नींद हो जाएगी गुल’

रुद्रपुर। सांसद अजय भट्ट ने बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गरीबों को उनका हक मिले, यह सरकार की मंशा है। बैठक में अधिकारियों के झपकी लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ परिचय बैठक थी। अगली बार अगर बैठक में अधिकारी सोएंगे तो उनकी नींद ‘गुल’ हो जाएगी। जब वे विपक्ष में थे, तब और अब सत्ता में होने पर भी गलत काम बर्दाश्त नहीं होंगे।


साइकिल वितरण पात्रों को हुआ या अपात्रों को, इसका वेरीफिकेशन किया जाएगा। विधायक कुंवर प्रणव प्रकरण के बारे में उन्होंने कहा कि पत्रकार से विवाद की जानकारी मिली थी। जो जांच चल रही है, उसमें ही इसको भी शामिल किया गया है। ऐसी स्थिति उत्पन्न होने के क्या कारण थे, इसका पता भी लगाया जाएगा। मामले में अवश्य ही कार्यवाही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed